एक्सप्लोरर

E-SHRAM Card: दिसंबर 2022 तक देश में श्रम कार्ड पर 28 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन, ऐसे की सरकार ने मदद

केंद्र सरकार की ई-श्रम कार्ड योजना गरीब, मजदूर, किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है. योजना के तहत 28 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड हो चुके हैं. इसका लक्ष्य 38 करोड़ रखा गया है.

E-SHRAM Card Benefit: केंद्र सरकार देश के किसान, मजदूर और गरीबोें के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही हैं. योजना संचालन के साथ केंद्र सरकार की कोशिश भी रहती है कि योजना का लाभ देश के उस वर्ग को मिले. गरीब, किसान और मजदूरों को उन्नत करने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई. योजना के तहत देश के करोड़ों लोग जुड़ गए हैं. इसका लाभ भी यह वर्ग ले रहा है. 

2022 तक 28 करोड़ लोग जुड़े

योजना के तहत देश से असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.  ई-श्रम पोर्टल पर दिसंबर 2022 तक 28 करोड़ से अधिक श्रमिक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर मजदूर, लेबर और किसान मदद ले रहे हैं. 

योजना से जुड़ने का ये है फायदा

केंद्र सरकार सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर करती है. इसके अलावा श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत भी दो लाख रुपये का बीमा मिलता है. योजना में लाभार्थियों को बीमा प्रीमियम नहीं दिया जाता है. यदि किसी की मौत हो जाए या पूर्ण रूप से दिव्यांग हो जाए, तब भी केंद्र सरकार 2 लाख रुपये देती है. आंशिक दिव्यांग होने पर एक लाख रुपये मिलते हैं. योजना के तहत 16 से 59 साल के लोग रजिस्टर्ड हो सकते हैं. 

पंजीकरण के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. साथ ही वह नंबर एक्टिव होना चाहिए, जिससे आधार कार्ड जुड़ा हुआ है. यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो नजदीकी सीएससी जाकर लिंक कराया जा सकता है. श्रमिक का बैंक अकाउंट होना चाहिए. बॉयोमैट्रिक माध्यम से ई-श्रम कार्ड से रजिस्ट्रेशन कराने पर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

योजना से जोड़े जाएंगे 38 करोड़ लोग

केंद्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्रालय योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए लक्ष्य बढ़ा रहा है. 38 करोड़ श्रमिक योजना के तहत जोड़े जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी कर्मचारी है, पेंशन ले रहा है, किसी संवैधानिक पद पर है. वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है. जो लोग पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. उन्हेें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही योजना के तहत रजिस्टर्ड हो सकते हैं. दुकान का नौकर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर  बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले सभी पशुपालक, पेपर हॉकर, डिलवरी बॉय, ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले श्रमिक योजना का लाभ ले सकते हैं. लाभ लेने के लिए उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- क्या है पर्माकल्चर खेती, विदेश में किसानों को मालामाल बनाने वाली ये तरकीब, देसी किसानों की बढ़ाएगी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashmiri Chilli Plant: घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
Winter Crop Protection: सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
Wheat Sowing: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह
गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह
Crop Compensation: बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन
बारिश से फसल को नुकसान तो मुआवजा देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget