एक्सप्लोरर

किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए यूपी सरकार ला रही ये खास योजना

E-investigation: यूपी सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए ई-पड़ताल के तहत किसानों की फसल की स्थिति व अन्य डेटा एकत्र करने जा रही है.

उत्तर प्रदेश (UP) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार किसानों को लाभ देने के लिए एक खास योजना पर काम कर रही है. जिसका लाभ जल्द ही प्रदेश के किसानों को मिलेगा. यूपी एक कृषि प्रधान प्रदेश है. राज्य में 70 से 75 फीसदी लोग खेती किसानी कर अपनी आजीविका चलाते हैं. प्रदेश के किसान पारंपरिक खेती करने के साथ फल, सब्जी और फूलों की भी खेती करते हैं. जिसकी वजह से राज्य आलू, गन्ना व गेहूं के उत्पादन में सबसे आगे है. हालांकि बारिश-बाढ़ का दंश यहां के किसानों को भी झेलना पड़ता है. मगर अब प्रदेश के किसानों को फसल नुकसान को लेकर चिंता करने के जरूरत नहीं है. अब किसानों को समय पर फसल नुकसान पर मुआवजा मिलेगा.

प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा सब्सिडी और योजनाओं का लाभ देने के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण ‘ई-पड़ताल’ शुरू करने वाली है. इस ई-पड़ताल का उद्देश्य प्रदेश की फसलों का आंकड़ा जुटाना है. सरकार ये पता करना चाहती है कि राज्य में किस फसल का कितना रकबा है. जिससे प्राकृतिक आपदा पर फसलों के नुकसान पर समय से मुआवजा मिलेगा.

किसानों की आय बढ़ाने में कारगर

इस योजना को सरकार दो चरणों में लागू करेगी. पहले चरण के तहत 15 सितम्बर तक कैंपेन चलने हैं. ई-पड़ताल के पहले फेज में 21 व दूसरे फेज में 54 जनपदों में सर्वेक्षण होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश, जिला और तहसील स्तर पर चार कमेटी बनाई है. जिनकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे. ‘ई-पड़ताल’ के तहत केवल फसलों का डेटा ही नहीं एकत्रित होगा. साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए 6 प्वाइंट में फ्रेमवर्क भी तैयार होगा. ई-पड़ताल के माध्यम से मिले डेटा के आधार पर ही किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा. किसान किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से सब्सिडी का लाभ पा सकते हैं. साथ ही फसलों की एमएसपी तय करने में भी ये डेटा फायदेमंद हो सकता है.

ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रदेश के 75 जनपदों में मौजूद 350 तहसीलों में 31002 अकाउंटेंट के माध्यम से 35983 ई-पड़ताल क्लस्टर का डेटा शामिल होगा. हर एक क्लस्टर में फसलों की फोटो, उनकी स्थित और अन्य डेटा फीड किया जाएगा. इस सर्वे के जरिए हर जिले में ‘जिला मास्टर ट्रेनर्स’ व प्रत्येक तहसील स्तर पर ‘तहसील मास्टर ट्रेनर्स’ की पहचान की जाएगी. ट्रेनर्स को लखनऊ में ट्रेनिंग दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- गेंदे के फूल की खेती पर सरकार दे रही है इतनी सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget