एक्सप्लोरर

Agri Innovation: पिता डॉक्टर, बेटा किसान....यूट्यूब से स्ट्रॉबेरी फार्मिंग सीखकर ये युवा कमा रहा पैसा और नाम!

Progressive Farmer: एग्रीकल्चर में युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. इस कड़ी में सोनीपत के एक युवा ने स्ट्रॉबेरी की खेती में दौलत और शौहरत कमा रहा है. इसे जज़्बे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Strawberry Cultivation:  हरियाणा ने देश को कई शूरवीर दिए हैं. देश की सेवा करने वाले और देश की ताकत को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर प्रदर्शित करने वाले शूरवीर. वैसे तो हरियाणा को किसानों और खिलाड़ियों की धरती भी कहते हैं. यहां के किसान खेतों में जीतोड़ मेहनत करते हैं और उनके बच्चे देश को स्पोर्ट्स मे रिप्रजेंट करती हैं. पिछले कुछ सालों में बाकी राज्यों के मुकाबले हरियाणा ने कृषि में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां के किसान से लेकर युवा भी अब खेती-किसानी से जुड़कर कुछ नया कर रहे हैं.

इनकी कहानियां सोशल मीडिया पर लोगों को मोटिवेट कर रही हैं और इसी तरह लोगों का रुझान कृषि क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही मोटिवेशनल कहानी लाए हैं, जो सोनीपत जिले के चिटाना गांव में रहने वाले अंकित की है. अंकित के पिता पेशे से डेंटल फिजिशियन हैं, लेकिन अंकित ने सफलता पाने के लिए किसी बड़ी डिग्री, नौकरी, पेशे के बजाए खेती-किसानी को चुना है.

स्ट्रॉबेरी की खेती से हो रही बढ़िया आमदनी
सोनीपत के चिटाना गांव के रहने वाले अंकित इन दिनों स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. अंकित ने स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कोई अलग से ट्रेनिंग नहीं ली है, बल्कि यूट्यूब से आइडिया लेकर ही आज इस स्वादिष्ट विदेशी फल  का उत्पादन ले रहे हैं.

यह सिलसिला करीब 5 साल पहले चालू हुआ, जब अंकित ने यूट्यूब से ही स्ट्रॉबेरी उगाने की नई तकनीकों के बारे में जाना. रोजाना एक नई तकनीक की जानकारी लेते और अपने ज्ञान का भंडार भरते. जब इस खेती के बारे में सब समझ में आने लगा तो अपने खेत पर जाकर स्ट्रॉबेरी की खेती का अभ्यास किया और आज 4 से 5 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.

कैसे की शुरुआत
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित स्ट्रॉबेरी की खेती के साथ-साथ ग्रेजुएशन में कर रहे हैं. करीब 2 साल पहले अपने 2 एकड़ खेत में स्ट्रॉबेरी उगाने का फैसला किया. इसके लिए 7 से 8 लाख रुपये भी खर्च किए. आज अंकित ना सिर्फ खुद अच्छी कमाई करके आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि गांव के कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो हमेशा डिमांड में रहता है. यही वजह है कि अंकित को इसकी मार्केटिंग की भी कोई परेशानी नहीं है. अब खरीदने वाले फोन पर ही अपना ऑर्डर बुक कर लेते हैं. अब खेती में हो रहे खर्च से कहीं अधिक आमदनी हो रही है.

पारंपरिक फसलों से ज्यादा मुनाफा
मीडिया से बातचीत करते अंकित बताते हैं कि पारंपरिक फसलों के मुकाबले स्ट्रॉबेरी की खेती करके अच्छी आय ली जा सकती है. हमारे पूर्वज इतना गेहूं-धान की फसल से नहीं कमा पाते थे, जितना स्ट्रॉबेरी की फसल से कमाई हो रही है. आज के समय में जहां युवाओं को नौकरी पाना मुश्किल हो रहा है.

यह स्ट्रॉबेरी उगाकर हम लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. जहां सिर्फ नौकरी-पेशे को ही सफलता का जरिया माना जाता है, वहां आज अंकित जैसे कई युवा लोगों को सोच बदलने का काम कर रहे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- अब गांव में बढ़ेंगे स्व-रोजगार के अवसर, आत्मनिर्भर बनेंगे युवा-किसान, यह है सरकार का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget