एक्सप्लोरर

Crop Management: नुकसान का पैगाम ला सकती है फसल विविधिकरण खेती, इन बातों का रखें खास ख्याल

Challenges in Agriculture: मिट्टी की जांच और कृषि विशेषज्ञों से परामर्श के आधार पर खेती करने पर भी फसल विविधिकरण के जोखिम को कम कर सकते हैं.

Challenges in Crop Diversification: खेती-किसानी के पारंपरिक तरीकों को छोड़कर अब किसान फसल विविधिकरण (Crop Diversification)  की तरफ रुख कर रहे हैं. खेती की इस खास विधि में एक ही खेती में अलग-अलग फसलों की खेती की जाती है. इससे पानी, श्रम और पैसों की बचत तो होती ही है, साथ ही एक ही खेत से अलग-अलग फसलों का उत्पादन (Crop Production) भी मिल जाता है. इस विधि से खेती करने पर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति तो बनी रहती है, क्योंकि मिट्टी जलवायु और पानी के आधार पर ही फसलों का चयन किया जाता है, लेकिन पिछले दिनों पंजाब (Punjab) में फसल विविधिकरण (Crop Diversification) निष्क्रिय होती नजर आ रही है. यहां किसानों की फसलें कीड़े और बीमारियों की चपेट में आ रही है, जिससे किसान फसल विविधिकरण अपनाने से कतरा रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला
दरसअल पंजाब में पानी की कमी के कारण किसानों को कपास की खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन पंजाब के ही 7 अलग-अलग इलाकों में पिंक बालवर्म के बढ़ते खतरे के कारण किसानों ने फसल विविधिकरण को अपनाने से इंकार कर दिया है. इससे पहले यहां के किसानों को गेहूं की खेती के दौरान जलवायु परिवर्तन और कीड़े और बीमारियों की समस्या से जूझना पड़ा था. ऐसी स्थिति में फसल विविधिकरण अपनाने की मनोभावना किसानों में खत्म हो गई हैं.

क्या है फसल विविधिकरण (What is Crop Diversification) 
फसल विविधीकरण के जरिये किसानों को खेती करने के उन्नत तरीकों से जोड़ा जाता है, जिससे कि एक ही समय पर अलग-अलग फसलों की खेती करके कृषि उत्पादन को बेहतर बना सके.  

  • भारत में प्रमुख फसल प्रणाली के तहत क्रमिक फसल, एकल फसली व्यवस्था (Mono-Cropping), अंतर फसली (Intercropping), रिले क्रॉपिंग (Relay cropping), मिश्रित अंतर फसली (Mixed intercropping), अवनालिका फसल (Alley cropping) विधियों से खेती करना शामिल है.
  • इस विधि से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद मिलती है. जैसे- मिट्टी की उर्वरता कायम रखना, भूजल स्तर को बेहतर रखना, वायुमंडल में नाइट्रोजन का स्थरीकरण और कम लागत में बेहतर उत्पादन लेना.
  • 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन वाले छोटे किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे कम जमीन से अधिक उत्पादन लेकर अपनी आमदनी बढ़ सके.
  • फसल विविधिकरण में पशु कृषि यानी पशुपालन (Animal Husbandry with Agriculture) भी शामिल है, जिससे कृषि कार्यों को करने, खेती के लिये खाद जुटाने और दूध बेचकर अधिक आमदनी कमाने में भी मदद मिलती है.


Crop Management: नुकसान का पैगाम ला सकती है फसल विविधिकरण खेती, इन बातों का रखें खास ख्याल

फसल विविधिकरण में कैसे कम करें जोखिम (Challenges in Crop Diversification) 
फसल विविधिकरण को खेती की बेहतरीन कृषि प्रणाली कहते हैं, लेकिन कई मायनों में कीड़े, बीमारियां और मौसम संबंधी जोखिमों की संभावना बनी रहती है.

  • इन समस्याओं को दूर करने के लिये मिट्टी की जांच (Soil Test) के आधार पर ही फसलों का चयन करें, जिससे फसल की क्वालिटी कायम कहे.
  • एक ही खेत में दो या उससे अधिक फसलें लगाने पर खेत पर मेड़ या फेंसिंग के जरिये पार्टिशन कर सकते हैं, जिससे एक फसल की समस्या हवा या पानी के जरिये दूसरे खेत में न पहुंचे.
  • फसल विविधिकरण में उन्नत किस्म के बीजों से ही बुवाई का काम करना चाहिये. साथ ही फसल प्रबंधन (Crop Management) के लिये भी उन्नत तरीकों का प्रयोग करना फायदेमंद रहता है. 
  • खेती-किसानी के नये तरीकों की तरफ रुख करने से पहले कृषि वैज्ञानिकों से सलाह-मशवरा जरूर करना चाहिये, जिससे खेती की जरूरतें और चुनौतियों की जानकारी मिल सके.
  • समय-समय कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श (Expert's Advice for Agriculture) करके भी फसल विविधिकरण के जोखिमों को कम किया जा सकता है.


Crop Management: नुकसान का पैगाम ला सकती है फसल विविधिकरण खेती, इन बातों का रखें खास ख्याल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Soil Health: खेत में मिट्टी खो चुकी हैं अपनी शक्ति, इन तरीकों से मिट्टी में वापस भर जायेगी जान

Soil Health Card Scheme: सरकार का ये कार्ड दोगुनी करेगा किसानों की आमदनी, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget