एक्सप्लोरर

Crop Damage: किसानों को बड़ी राहत, इस राज्य में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया गया

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने हाल में किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद कर दी थी. महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है. 

Crop Compensation In Maharashtra: बाढ़, बारिश, सूखा हर साल किसानों को परेशान करता है. किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो जाती हैं. किसान मुआवजे के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाता है. हाल में आई बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों में फसलों को गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचा था. ऐसे ही किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा कदम उठाया है. राज्य के किसानों ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है.

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश प्राकृतिक आपदा घोषित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री ऑफिस यानि सीएमओ कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है. जारी बयान के अनुसार, प्रदेश में अब बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा माना जाएगा. सीएमओ ने कहा है कि बेमौसम बारिश से किसानोें की फसलों को नुकसान होता है तो उन्हें किसी तरह का संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिन किसानों की फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब होगी. उन्हें तुरंत मुआवजा मिल जाएगा. 

पैसा जारी करने में नहीं होगी देरी

हाल में कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि जिन किसानों की फसलें 33 प्रतिशत से अधिक बर्बाद होंगी. उन्हें हर हाल में मुआवजा दिया जाएगा. यदि बेमौसम बारिश 5 दिनों तक 10 मिमी रहती है. उसे प्राकृतिक आपदा मानते हुए किसानों की बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराया जाएगा. उसे तत्काल मदद दी जाएगी.  

लाखों हेक्टेयर में फसल को नुकसान

पिछले महीने महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी. इससे लाखों हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा था. रबी फसल के साथ मोटे अनाज और बागवानी फसलों को भी नुकसान हुआ था. किसानों ने राज्य सरकार से मुआवजा देने की मांग की थी. राज्य सरकार भी इस दिशा में काम कर रही थी. वहीं, पंजाब सरकार ने हाल में वैशाखी के दिन किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने का एलान किया है. 

यह भी पढ़ें:- तपती गर्मी-लू से गाय-भैसों को बचाने के लिए कर लें ये इंतजाम, इन बातों का खास ध्यान रखें पशुपालक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
भारत में अब कितनी जमीन पर हो रही खेती, 50 साल में कितनी घटी
PM किसान योजना, इस दिन आएगी अगली किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
PM किसान योजना, इस दिन आएगी अगली किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
Mango Plant in Pot: घर के गमले में भी उगा सकते हैं आम, अपनाएं ये आसान और कारगर तरीके
घर के गमले में भी उगा सकते हैं आम, अपनाएं ये आसान और कारगर तरीके
मानसून में अपनाएं ये तरीके, हरे-भरे रहेंगे गुलाब
मानसून में अपनाएं ये तरीके, हरे-भरे रहेंगे गुलाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget