एक्सप्लोरर

Cotton Crop Management: ये कीट रोग लग गए तो कपास मुनाफे का नहीं... घाटे की फसल होगी, किसान भाई फटाफट ऐसे करें बचाव के इंतजाम

कीट रोग और आपदा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. कपास की फसल पर भी कई तरह के कीट अटैक कर बर्बाद कर देते हैं. इनसे समय रहते बचाव जरूरी है.

Cotton Production In India: बाढ़, बारिश और सूखा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. किसानों की लाखों रुपये की फसल खरीफ सीजन में बर्बाद हो गई थी. इसके अलावा कीट और रोग भी फसलों की बर्बादी का बड़ा कारण बनते हैं. आज कपास में लगने वाले ऐसे ही कीट रोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनकी चपेट में फसल आने पर गंभीर नुकसान हो जाता है. फसल की उत्पादकता घटकर बेहद कम रह जाती है. 

हरा मच्छर कीट रोग

इसमें कीट फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाते हैं. कीट पत्तियों की निचली सतह पर बैठक शिराओं का रस चूसने लगती हैं. इससे पत्तियां कमजोर पड़ने लगती हैं. पत्ती धीरे-धीरे पीली पड़कर सूखकर गिर जाती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस रोग से बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल या मोनोक्रोटोफॉस 36 एसएल का छिड़काव किया जा सकता है. 

सफ़ेद मक्खी कीट

हरा मच्छर कीट रोग की तरह यह रोग भी पत्तियों की निचली सतह से शुरू होता है. पत्तियों पर कीट बैठकर रस चूसना शुरू कर देते हैं. इस रोग में कीट पत्तियों पर चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है. इसमें पत्ती मुड़ने लगती हैं. इसी कारण इसे पत्ता मरोड़ रोग भी कहा जाता है. बाद में पत्तियां सूखकर नीचे गिर जाती हैं. हालांकि कुछ प्रजातियों पर यह रोग नहीं लग पाता है. अन्य किस्म के पौधों पर रोग से बचाव के लिए ट्राइजोफॉस 40 ईसी या मिथाइल डिमेटान 25 ईसी का घोल बनाकर छिड़क दें. 

चितकबरी सुंडी कीट

यह कीट फूलों की आगे बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान हमला करते हैं. जब फूल टिंडे बनने लगते हैं, तब यह कीट हमला करता है. इस दौरान पौधे का ऊपरी भाग सूखने लगता है और टिंडे की पंखुड़ी पीली पड़ जाती है. टिंडे के अंदर का कपास खराब होने लगता है. इस रोग के होने पर कपास की उत्पादकता बेहद तेजी से घटती है. रोकथाम के लिए मोनोक्रोटोफॉस 36 एसएल क्लोरपायरीफास 20 ईसी, मेलाथियान 50 ईसी में से किसी एक दवा का छिड़काव कर दें. 

तेल कीट रोग

यह काले रंग के छोटे आकार के कीट होते हैं. इसमें कीट पत्तियों पर हमला करता है. फसल को बचाव के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल. या थायोमिथाक्जाम 25 डब्ल्यूजी दवा का छिड़काव करें. 

तम्बाकू लट कीट रोग

यह कीट आकार में लंबा होता है. यह पत्तियों को खाकर उनमें छेद कर देता है. देखने में यह जालीनुमा लगती है. बाद में पत्ती सूखकर नीचे गिर जाती है. इससे बचाव के लिए भी दवाएं उपलब्ध हैं. फलूबैन्डीयामाइड 480 एस, थायोडिकार्ब 75 एसपी और इमामेक्टीन बेंजोएट 5 एसजी दवा का छिड़काव कर देना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- फसल बीमा के दावों का कम भुगतान पाने वाले किसानों को बड़ी राहत, अब 540 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Expensive Buffalo: ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget