एक्सप्लोरर

Maize Export: मक्का के कीमतों में आया भारी उछाल, इस वजह से मक्का के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है सरकार

Maize Price Hike: मक्का की लगातार बढ़ती कीमतें और पोल्ट्री-स्टार्च प्रसंस्करण के लिए बढ़ती डिमांड ने भारत सरकार को मक्का के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Maize Demand Increase: गेहूं और चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब केंद्र सरकार मक्का के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सोच रही है. स्टार्च के तौर पर और पोल्ट्री के क्षेत्र में मक्का की अच्छी खासी मांग रहती है, लेकिन इन दिनों मक्का की कीमतें 2,150 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इन कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है.

बिजनेसलाइन की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मक्का की बढ़ती कीमतों और भारी डिमांड के चलते खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्रालय को पत्र भी लिखा है, जिसमें मक्का के दाम बढ़ने और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में आपूर्ति के ठप होने की बात कही गई है. साथ ही मक्का की घरेली आपूर्ति को पूरा करने के लिए मक्का के निर्यात को कम या प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है. 

आसमान छू रहे मक्का के भाव

ताजा आंकड़ों की मानें तो इन दिनों मक्का की कीमतों के साथ-साथ डिमांड में भी काफी इजाफा हुआ है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले एगमार्ट के आंकड़े बताते हैं कि 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक मक्का का भाव 1,173 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, जो मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,962 रुपये प्रति क्विंटल से कहीं ज्यादा है. पिछले साल के आंकड़ों को उठाकर देखें तो इस अवधि में मक्का का दाम 1,653.88 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया था.

इन क्षेत्रों पर पड़ रहा सीधा असर

जाहिर है कि देश में मक्का की भी अच्छी-खासी खपत है. इधर पोल्ट्री क्षेत्र के विकास-विस्तार के बीच मक्का से बनी फीड की डिमांड काफी ज्यादा है, लेकिन उद्योगों में मक्का की सप्लाई कम होने से जल्द इसके दाम में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. इस मामले पर तमिलनाडु एग पोल्ट्री फार्मर्स मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष वंगिली सुब्रह्मणियम का कहना है कि हमें नमक्कल में 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदना पड़ रहा है. एक तरफ कीमतें ज्यादा है तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग भी आसमान छू रही है. यहां घरेलू आपूर्ति में परेशानी हो रही है, लेकिन उधर देश के प्रममुख बंदरगाहों पर मक्का की अच्छी-खासी खेप निर्यात हो रही हैं.

इन देशों में भारी डिमांड

अब मक्का की घरेलू आपूर्ति में आ रही परेशानियों के बीच विदेशों में भारतीय मक्का की मांग बढ़ रही है. इस मामले में एग्री कमॉडिटीज एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एम मदन प्रकाश ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि वियतनाम से लेकर श्रीलंका,  इंडोनेशिया और ताइवान से भी मक्का की डिमांड आ रही है. हमसे इसके दाम पूछे जा रहे हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए साल के बाद मक्का की विदेशी मांग में इजाफा हो सकता है, क्योंकि अभी नए साल की तैयारियां चल रही है, जिस वजह से मक्का का स्टॉक होल्ड पर रखा है. कई देशों तक मक्का निर्यात करने में 9 से 10 दिन का भी समय लग जताा है. 

इन राज्यों से हो रहा निर्यात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुबाला एग्रो कमॉडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकेश सिंह बताते हैं कि दक्षिण-पूर्व एशिया में मक्का की डिमांड बढ़ने निर्यात अधिक है. इस समय मक्का का स्टॉक भी 2200 रुपये प्रति क्विंटल पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है, हालांकि कई अंतर्राष्ट्रीय निर्यातक थोक में मक्का खरीद रहे हैं. ये आपूर्ति कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हो रही है, लेकिन कब तक ये पता नहीं, क्योंकि बारिश के चलते मक्का में नमी बढ़ गई है. वैसे तो इस साल खरीफ सीजन में मक्का की अच्छी पैदावार की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में इसकी मांग, सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार द्वारा बड़ा फैसला करने की संभावनाएं प्रबल हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: रबर का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया ये प्लान, इन राज्यों के किसानों को मिलेगा खूब फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मधुमक्खी पालन पर मिलेगी 40% सब्सिडी
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मधुमक्खी पालन पर मिलेगी 40% सब्सिडी
धान खरीदी में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, इस तरीके से होगी पहचान
धान खरीदी में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, इस तरीके से होगी पहचान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget