एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: क्या लंपी संक्रमित पशुओं का दूध पी सकते हैं इंसान, पहले ही जान लें एक्सपर्ट्स की राय

Lumpy Infected Milk: वैसे तो अभी तक पशुओं से इंसानों में लंपी संक्रमण फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी संक्रमित पशुओं के दूध को लेकर पशु चिकित्सक भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Precaution before drink Lumpy Infected Milk: दुधारु पशुओं के बीच लंपी त्वचा रोग (Lumpy Disease in dairy Aniamls ) का कहर तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अभी तक हजारों पर पशु अपनी जान खो चुके हैं. इस बीमारी का सीधा असर मवेशियों के साथ-साथ पशुपालकों पर हो रहा है. वैसे तो भारतीय वैज्ञानिकों ने लंपी प्रो-वैक-इंड नामक स्वदेशी वैक्सीन (Lumpy Pro-vac-Ind Vaccine)  का आविष्कार कर लिया है.

इसके बावजूद पशुपालक और आम लोगों के मन में लंपी संक्रमण (Lumpy Skin Disease) से जुड़े कई भ्रम पल रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि क्या लंपी संक्रमण से ग्रस्त गाय-भैंसों (Lumpy Infected Animals) का दूध पीना सेहत के लिये ठीक है. क्या ये बीमारी पशुओं से इंसानों में फैल सकती है. अगर नहीं तो किस प्रकार सावधानियां बरतकर लंपी संक्रमण (Precautions for Lumpy Infected Milk) को फैलने से रोक सकते हैं.


Lumpy Skin Disease: क्या लंपी संक्रमित पशुओं का दूध पी सकते हैं इंसान, पहले ही जान लें एक्सपर्ट्स की राय

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
जाहिर है कि किसी भी दूध का सेवन करने से पहले उसे 15 मिनट तक उबाला किया जाता है. आम दिनों में भी कई लोग दिन में 4 से 5 बार दूध को गर्म करते हैं, ताकि दूध में मौजूद वायरस नष्ट हो जायें. 

  • वैसे तो अभी तक लंपी संक्रमण से ग्रस्त पशुओं से इंसानों में बीमारी फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी पशु चिकित्सक भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. 
  • विशेषज्ञों की मानें तो बाजार से दूध खरीकर कम से कम 100 डिग्री सेंटीग्रेड तक गरम करना या उबालना चाहिये. दूध में मौजूद घातक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने के लिये सिर्फ यही नुस्खा काफी है. 
  • इसके अलावा हर इंसान के शरीर में कुछ एसिड और गुड़ बैक्टीरिया भी होते हैं, जो खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस को शरीर में पनपने से रोकते हैं.  
  • इसलिये लंपी संक्रमित गाय-भैंसों का दूध पीने से पहले सावधानियों पर अमल करना फायदेमंद रहता है.
  • कई मामलों में संक्रमित पशु का दूध पीने से बछड़ों की सेहत पर बुरा असर देखा गया है, जिसके समाधान के लिये बछड़ों को भी दूध उबालकर ही पिलायें. 


Lumpy Skin Disease: क्या लंपी संक्रमित पशुओं का दूध पी सकते हैं इंसान, पहले ही जान लें एक्सपर्ट्स की राय

क्या है लंपी त्वचा रोग
पिछले दिनों भारत के 6 से ज्यादा राज्यों के पशुओं में विषाणुजनित संक्रमण 'लंपी' (Lumpu Skin Disease in India)  देखा जा रहा है, जिसके कारण पशुओं की त्वचा पर मोटी-मोटी गाठें पड़ जाती है और लक्षणों के बढ़ने पर पशु की जान चली जाती है.

  • लंपी त्वचा रोग के कारण पशुओं में तेज बुखार, लंगड़ापन, थकान, सांस की समस्या के साथ-साथ दूध का उत्पादन कम हो रहा है. यह बीमारी इंसानों के चिकनपॉक्स (Chicken Pox) की तरह ही होती है.
  • फिलहाल लंपी त्वचा रोग के कारण पशुओं के थ-साथ पशुपालकों को भी आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है
  • लंपी त्वचा रोग के घातक प्रभावों को देखते हुये विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (World Organisation for Animal Health)  द्वारा इस जानलेवा ट्रांसबाउंड्री बीमारी को नोटिफाइ डिजीज (Notify Disease Lumpy) की श्रेणी में शामिल किया है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Lumpy Skin Disease: वैक्सीन लगने तक पशुओं का रखें खास खयाल, इन देसी उपायों से कर सकते हैं लंपी वायरस का इलाज

Lumpy Skin Disease: हजारों गायों को शिकार बना चुकी लंपी बीमारी से मिलेगी राहत, तैयारी हुई देश की पहली वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस पर ही शुरू करें सब्जी मंडी, इन तरीकों से होगी जबरदस्त कमाई
अपने फार्म हाउस पर ही शुरू करें सब्जी मंडी, इन तरीकों से होगी जबरदस्त कमाई
भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका
भेड़ पालन के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी, जान लें तरीका
इस तरीके से घर पर ही उगा सकते हैं अनार, जान लीजिए प्रोसेस
इस तरीके से घर पर ही उगा सकते हैं अनार, जान लीजिए प्रोसेस
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget