एक्सप्लोरर

Budget 2023: राजस्थान में किसानों के लिए खुलेगा पिटारा... फ्री बिजली, कर्जमाफी और भी बहुत कुछ छिपा है?

राजस्थान सरकार 10 फरवरी यानि आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी. हर वर्ग की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं. किसानों को भी सरकार से फ्री बिजली, कर्जमाफी और भी बहुत कुछ आस है.

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान की गहलोत सरकार का इस कार्यकाल के आखिरी बजट होगा. सरकार की कोशिश रहेगी कि बजट के जरिये हर वर्ग को रिझाया जाए. जहां बजट में युवाओं पर फोकस होगा. वहीं, किसान भी बजट के केंद्र बिंदु रहेंगे. राज्य सरकार किसानों को अपनी घोषणाओं से उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी. संभावना अधिक यही है कि बजट किसानों के लिए अधिक कल्याणकारी होने वाला है. इस बजट में किसानों के हित को लेकर बहुत कुछ छिपा है. आज यानि 10 फरवरी को राज्य सरकार सभी से पर्दा उठाएगी. यहां उन्हीं बिंदुओं पर प्रकाश डालने की कोशिश की जा रही है, जिन्हें राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 4 सालों में वरीयता दी है. 

किसानों को मिल सकती है फ्री बिजली

राजस्थान में किसानों को सिंचाई और अन्य खेती संबंधी कार्य के लिए फ्री बिजली की काफी लंबे समय से मांग उठती रही है. इस बजट में किसानों को राजस्थान सरकार ये सौगात दी सकती है. राज्य में बड़े क्षेत्र में किसान खेती बाड़ी करते हैं. यदि सरकार किसानों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा करती है तो यह बड़ी राहत वाली बात होगी.

किसान ले सकेंगे अधिक फसली ऋण

राजस्थान सरकार किसानों की मदद के लिए लगातार कदम उठा रही है. वर्ष 2022-23 बजट में राज्य सरकार ने प्रावधान किया था कि 20 हजार करोड़ के फसली ऋण बांटे जाएंगे. इसमें 5 लाख नए किसानों को फसली ऋण प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा 1 लाख अकृषि परिवारों को भी कर्ज दिया जाएगा.इस बार के कृषि बजट में यह धनराशि बढ़ाई जा सकती है.

किसानों की हो सकती है कर्जमाफी

देश का कोई भी राज्य रहा हो. किसानों की कर्ज माफी बड़ा मुद्दा रहा है. किसानों को भी इस बजट से उम्मीद है कि जो कृषि के रूप में ऋण सरकार से लिया है. उसे माफ किया जा सकता है. यदि कृषि ऋण माफी के संबंध में कोई कदम राज्य सरकार कदम उठाती है तो वो किसानों के लिए बड़ी राहत की बात होगी.

ड्रोन, कृषि तकनीक पर भी रहेगा जोर

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रावधान किया था कि किसानों के लिए ड्रोन खरीदे जाएंगे. ऐसे केंद्र स्थापित किये जायेंगे, जहां से किसान आसानी से ड्रोन किराए पर ले सकेंगे. इस बजट में भी उन्नत तकनीकों को लेकर राज्य सरकार घोषणा कर सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Paint Production: नक्सली क्षेत्र में गोबर के पेंट से बढ़ेगी इनकम, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाई यूनिट... अब ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget