एक्सप्लोरर

चने की पूरी फसल हो सकती है बर्बाद! किसान ऐसे करें बचाव के उपाय

चने की खड़ी फसल पर अगर उकठा रोग लग गया तो यह पूरी फसल को बर्बाद कर देगा. यह रोग लगते ही चने के पौधे अचानक से सूखने लगते हैं.

मौसम के बदलते तेवर नहीं सिर्फ इंसानों को ही नहीं फसलों को भी बीमार कर दिया है. बढ़ती ठंड और आसमान में छाए बादलों की वजह से दलहन की फसलें माहू कीट लगने की वजह से खराब हो रही हैं. अरहर, मूंग सेमी और पोपट जैसी फसलें अब इनकी चपेट में आ गई हैं. इन फसलों के अलावा चने की फसल पर भी अब खतरा मंडराने लगा है. हर रोज तापमान जिस तरह से ऊपर नीचे हो रहा है इससे चने की खड़ी फसल पर उकठा रोग लगने की पूरी संभावना बनी हुई है.

उकठा रोग लग गया तो क्या होगा

चने की खड़ी फसल पर अगर उकठा रोग लग गया तो यह पूरी फसल को बर्बाद कर देगा. यह रोग लगते ही चने के पौधे अचानक से सूखने लगते हैं. अगर आपको पहचान करनी है कि आपके चने के पौधों में उकठा रोग लगा है कि नहीं तो आपको कुछ पौधों की जड़ों के पास चीरा लगाकर देखना चाहिए, अगर उसमें काली संरचना दिखाई देती है तो समझ जाइए कि आपके पौधों को उकठा रोग लग चुका है. इस रोग की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि किसान कुछ समझ पाए इससे पहले ही फसल को काफी नुकसान हो चुका होता है. इसलिए किसानों को इस रोग की शुरुआत से पहले ही फसलों को इससे बचाने के उपाय कर लेने चाहिए.

फसलों को उकठा रोग से कैसे बचाएं

चने की फसल को उकठा रोग से बचाना चाहते हैं तो बुआई से पहले ही बीजों में कार्बेंडाजिम और थीरम दवा की सवा-सवा ग्राम मात्रा लेकर इसे दो-ढ़ाई किलो बीज में मिलाकर उपचारित कर दें. हालांकि, अगर आपने ऐसा नहीं किया है और फसल पर उकठा रोग लग गया है तो परेशान ना हों और रोग लगने के शुरुआत में ही किसी कृषि संबंधित दुकान पर जाएं और वहां से इस रोग से बचाव के लिए मिलने वाली दवा लेकर आएं और खेत में इसका छिड़काव करवा दें.

फलियों में इल्लियां लगने लगी हैं

चने की फसल खेतों में खड़ी है, अगर बरसात हो जाती है तो इन दोनों फसलों को फायदा होगा. लेकिन काफी दिनों से बरसात होने की जगह आसमान में सिर्फ काले बादल मंडरा रहे हैं. इन बादलों की वजह से फसलों को सीधी धूप नहीं मिल रही है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस वजह से फलियों में अब इल्लियां लगनी शुरू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: खरीद लो ट्रैक्टर रीपर! 50 फीसदी सब्सिडी देने को तैयार है राज्य सरकार, 31 दिसंबर तक ऐसे करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget