एक्सप्लोरर

Krishi Yojana: टेंशन ना लें किसान...फसल नुकसान होने पर यहां मिलेगा 13,500 रुपये मुआवजा, जान लें आवेदन का तरीका

प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए सरकारें कई राहत-अनुदान स्कीम्स चला रही हैं. इसी में शामिल है कृषि इनपुट अनुदान स्कीम. इसके तहत प्रभावित किसान को 13,500 रुपये का मुआवजा दिया जाता है

Krishi Input Anudaan Yojana:  खेती-किसानी एक अनिश्चितताओं से भरा काम है. ये पूरी तरह मौसम की चाल और जलवायु पर निर्भर है. यदि मौसम फसल के अनुकूल है तो निश्चित ही किसान को मुनाफा होगा, लेकिन मौसम में होने वाले असामान्य बदलावों की वजह से किसानों का काफी नुकसान होता देखा गया है. पिछले दिनों ही बेमौसम बारिश से लाखों एकड़ गेहूं और सरसों की फसल खराब हो गई. इस तरह  के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई है, जिससे जुड़ने के लिए किसानों को हर बार जागरूक किया जाता है. कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आ जाती हैं कि फसल का बीमा नहीं लिया है, लेकिन फसल नुकसान काफी ज्यादा है. तब राज्य सरकारें अपने स्तर पर किसानों को राहत अनुदान देती हैं. बिहार राज्य सरकार ने भी एक ऐसी ही कृषि इनपुट अनुदान योजना चलाई है, जिसके तहत अधिकतम 13,500 रुपये का राहत अनुदान दिया जाता है.

फसल खराबी पर राहत अनुदान
बिहार के किसानों के लिए चलाई जा रही कृषि इनपुट अनुदान स्कीम के तहत सिंचित इलाकों में खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल बर्बाद होने पर 13,500 रुपये का सहायतानुदान दिया जाता है. वहीं असिंचित इलाकों की फसल बर्बाद होने पर 6,800 के राहत अनुदान का प्रावधान है.  राज्य के कई इलाके आज भी बंजर हैं, जहां 4 इंच तक रेत इकट्ठी हो जाती है. ऐसे इलाकों में फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को 12,200 रुपये के अनुदान का प्रावधान है. 

क्या है आवेदन की पात्रता
बिहार के हर जरूरतमंद किसान तक कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने पात्रता निर्धारित की है. इस पात्रता के नियमों-शर्तों पर खरे उतरने वाले किसान ही राहत अनुदान का लाभ ले सकेंगे.

  • किसान को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • किसान के पास खुद की खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.
  • कम से कम 2 हेक्टेयर जमीन का होना अनिवार्य है.
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, ताकि राहत अनुदान डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सके.

आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी बिहार के किसान है तो कृषि इनपुट अनुदान स्कीम में आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज भेजना भी अनिवार्य है. इसमें किसान का आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आई डी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, घोषणा पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं.

इस लिंक पर करें आवेदन
किसानों की सुविधा के लिए  बिहार सरकार ने डीबीटी पोर्टल बनाया है. यहां किसान ना सिर्फ कृषि योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं, बल्कि खुद को रजिस्टर करके स्कीम्स में आवेदन भी कर सकते हैं. फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को भी https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.  इसके लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय, वसुधा केंद्र या जन सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- 14वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी...खाते में आएंगे 15 लाख, जानें कौन ले सकता है लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
Duck Farming In Paddy Fields: बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget