एक्सप्लोरर

प्याज के भंडारण को बिहार सरकार दे रही 4.50 लाख रुपये, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

बिहार सरकार 23 जिलों के किसानों को प्याज भंडारण हाउस बनाने पर 75% सब्सिडी दे रही है, जिससे वे अपनी फसल लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.

बिहार सरकार किसानों को प्याज के स्टोरेज बनाने के लिए सब्सिडी दे रही है. फसल वर्ष 2024-25 में प्याज का उत्पादन जून 2025 को समाप्त होगा. चालू फसल वर्ष में प्याज का उत्पादन 19% बढ़कर 288.77 लाख टन तक होने की बात कही जा रही है. पिछले वर्ष प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन हुआ था. फसल वर्ष जुलाई से जून तक रहता है. प्याज की अच्छी पैदावार किसानों की परेशानी बढ़ा सकती है, क्योंकि इसके लिए स्टोरेज की दिक्कत आएगी. क्योंकि इसके भंडारण के लिए किसान के पास साधन होना बहुत जरूरी है. तभी तो बिहार सरकार ऐसे किसानों की दिक्कत को दूर करने के लिए किसानों को प्याज स्टोरेज हाउस बनाने पर छूट दे रही है.

23 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

प्याज स्टोरेज हाउस का लाभ बिहार के 23 जिलों के किसानों को मिलेगा. जिनमें भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालन्दा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली जनपद के नाम शामिल हैं.

लागत की 75 फीसदी मिलेगी छूट

50 मीट्रिक क्षमता वाला प्याज भंडारण घर बनाने पर छह लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है. इस लागत पर किसान को लागत का 75 फीसदी यानि कि 4 लाख 50 हजार रुपये की छूट बिहार सरकार दे दी. इस तरह से किसान मात्र 25 फीसदी धनराशि खुद की जेब से खर्च करके प्याज भंडारण घर बना सकते हैं. इसे प्याज गोदाम भी कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश बनेगा देश का ‘फूड बास्केट’, किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए करोड़ो की परियोजना

आदेश के 15 दिन के भीतर शुरू होगा काम

सरकार से प्याज भंडारण के निर्माण का आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर ही किसान को निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से शुरू होना होगा. ऐसा न करने पर किसान के वर्क ऑर्डर को सरकार द्वारा रद्द कर दिया जाएगा. प्याज भंडारण संरचना का अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट व इसकी बनावट का का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) और मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (बीएयू,सबौर द्वारा) दिए गए लिंक पर मिल जाएगा. इसे कोई भी बहुत आसानी से लोड कर सकता है.

यहां कर सकते हैं आवेदन

प्याज भंडारण योजना का लाभ लेकर किसान तहत आधुनिक भंडारण संरचना की स्थापना कर सकते हैं. इससे किसान अपनी उपज को ज्यादा समय तक गोदाम में रखकर, उसका लाभ ले सकते हैं. योजना का लाभ लेने के लिए https://horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

खुबानी की बागवानी से होगी पैसों की बरसात, इस राज्यों के किसानों की होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget