एक्सप्लोरर

Apple Farming: सेब की नई प्रजाति विकसित, किसान ने हिमाचल से लाकर बिहार में की बुआई, कमा रहे लाखों

हरीमन 99 सेब की अच्छी प्रजाति में से एक है. इस प्रजाति को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में ही नहीं बिहार में भी बोया जा सकता है. बिहार में किसान इस प्रजाति की सफल खेती कर रहे हैं.

Apple Farming In Bihar: देश में किसान खेती बाड़ी कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. अलग-अलग तरह की  फल-सब्जियों का उत्पादन कर किसान अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. सेब आमतौर पर ठंडे इलाके की खेती मानी जाती है. मगर इसे थोड़ी सूझबूझ और बेहतर तकनीक से किया जाए तो कमाल दिखा सकती है. बिहार के किसान भाई ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. ठंड़े एरिया से सेब के पौधे बिहार में लगाए और अब सेब के पौधे पेड़ बन गए हैं.  

वैज्ञानिकोें ने विकसित की सेब की हरीमन किस्म 99

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यही आम धारणा है कि सेब की खेती के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों का ठंडा एनवायरमेंट अनुकूल हैं. अन्य राज्यों में सेब पैदा नहीं हो पाता है. लेकिन बिहार में किसान ने सेब की खेती कर इस मिथक को तोड़ा है. वहीं, वैज्ञानिकोें ने सेब की ऐसी ही नई प्रजाति विकसित की है. जिसे हलके गर्म क्षेत्रों में पैदावार पाई जा सकती है. सेब की नई हरीमन 99 है. यह बिहार की जलवायु के हिसाब से अनुकूल है. 

बिहार में अनीस कुमार कर रहे सेब की खेती

बिहार के बेगूसराय के अनीस कुमार ने सेब की खेती शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनीस कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिए सेब की खेती करने की जानकारी मिली थी. कमाई के लिहाज से यह बेहद अच्छी लगी. इसके बाद बेगूसराय में ही सेब की खेती करने का निर्णय लिया गया. सेब की किस्म हरीमन 99 के बारे में जानकारी जुटाई. बिहार में किस तरह यह खेती की जा सकती है. इसकी पूरी जानकारी ली. बाद में वो 70 पौधे हिमाचल से लाए और उन्हें एक एकड़ खेत में लगा दिया. अनीस  200 पौधे लगाकर सेब की खेती करना चाहते हैं. 

दूसरे साल में फल बेच सकता है किसान

हरीमन 99 की पैदावार बहुत अच्छी है. इस प्रजाति का बीज एक साल में ही फल देने लगता है, जबकि दूसरे साल में तो ये फल बाजार में बेचने लायक हो जाते हैं. किसान इन्हें बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. शुरुआत में एक पेड़ से 5 से 10 किलोग्राम तक फल बेच सकत हैं. हरीमन 99 प्रजाति का पेड़ 25 साल तक फल दे सकता है. वहीं, तापमान की बात करें तो हरीमन 99 किस्म 40 डिग्री सेल्सियस आसानी से झेल सकती है. बेगूसराय तापमान अभी 35 से 37 के बीच बना है. ऐसे में सेब उत्पादन के लिए मौसम अच्छा है. 

ये भी पढ़ें: Fire Safety Tips: लू से खेतों में लग जाती है आग, कृषि विभाग ने किसानों के बचाव के लिए जारी किए ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget