एक्सप्लोरर

Helpline For Animals: यहां हेल्पलाइन पर नंबर घुमाइए, डॉक्टर पशु के इलाज के लिए तुरंत घर पहुंचेगी, ये है खास प्लान

छत्तीसगढ़ में पशुओं के इलाज को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. दुर्ग जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. इलाज के लिए तुरंत पशुपालक के घर टीम पहुंचेगी.

Animal Treatment: देश में लंपी वायरस ने जमकर कहर बरपाया. बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अधिकांश राज्यों में लाखों पशु वायरस की चपेट में आ गए. हजारों संक्रमित पशुओं की मौत तक हो गई. पशु रोग विशेषज्ञों ने कहा कि जिस तरह लोगों के लिए कोरोना वायरस खतरनाक रहा, उसी तरह लंपी ने पशुओं को परेशान करके रख दिया. हालांकि अब लंपी वायरस को लेकर उतनी गंभीर स्थिति नहीं है. लेकिन भविष्य में इस तरह का वायरस फिर से परेशान करे. इसको लेकर राज्य सरकारें जुटी हुई हैं. 

छत्तीसढ़ में इलाज के लिए घर पहुंचेगी टीम
छत्तीसगढ़ में पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक व्यवस्था की जा रही हैं. दुर्ग जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इसी को लेकर बैठक की गई. बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि पशुओं के उपचार के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. इस हेल्पलाइन को सार्वजनिक जगह पर प्रचारित किया जाएगा. पशु चिकित्सकों की टीम का गठन किया जाएगा. जैसे ही कॉल कर कोई पशु बीमार होने के संबंध में मदद मांगेगा. तुरंत टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंच जाएगी. 

छत्तीसगढ़ में बढ़ गया तिलहन-दलहन का रकबा
बैठक में जिले में दलहन, तिलहन व अन्य पफसलों के बढ़े रकबे को लेकर भी चर्चा की गई. रिकॉर्ड के अनुसार, जनपद में तिलहन का रकबा 36 प्रतिशत बढ़ा है, वहीं दलहन फसल का एरिया 5 प्रतिशत तक बढ़ा है. डीएम ने इन फसलों के रकबे को बढ़ाने पर जोर दिया. डीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की. समीक्षा में सामने आया कि 146 किसानों को बीमा दावे का भुगतान नहीं मिला था. सभी किसानों से दस्तावेज जमा कराए गए और उन्हें भुगतान कर दिया गया. 

बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ में जहां पशुओं के इलाज को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी करने की कवायद चल रही है. वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार ने हेल्पलाइन नंबर जारी भी कर दिया है. बिहार सरकार के अधिकारियों के अनुसार, पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के तहत पशुओं को गॉ पॉक्स के टीके फ्री में लगाए जा रहे हैं. यदि टीका नहीं लग पा रहा है या किसी तरह की परेशानी सामने आ रही है तो तुरंत ही शिकायत की जा सकती है. इसके लिए बिहार पशुपाल निदेशालय ने हेल्पलाइन नंबर- 0612-223-942 जारी कर दिया है. बिहार के कई जिलों में पशुओं को टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है. 

 Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 'श्री अन्न' को MSP पर खरीद ले सरकार तो बढ़ सकता है रकबा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेतों में चलाएं ध्वनि तरंग का जादू, हवा में ही कांपने लगेंगे टिड्डे, बच जाएगी फसल
खेतों में चलाएं ध्वनि तरंग का जादू, हवा में ही कांपने लगेंगे टिड्डे, बच जाएगी फसल
Sandalwood Farming: खेत के किनारों पर लगाएं बेशकीमती पेड़, फसल के साथ-साथ तैयार होगा करोड़ों का 'फिक्स्ड डिपॉजिट'
खेत के किनारों पर लगाएं बेशकीमती पेड़, फसल के साथ-साथ तैयार होगा करोड़ों का 'फिक्स्ड डिपॉजिट'
Light Trap Technique: रात में खेत के बीचों-बीच जलाएं बल्ब और नीचे रख दें पानी का टब, खत्म हो जाएंगे नुकसानदेह पतंगें
रात में खेत के बीचों-बीच जलाएं बल्ब और नीचे रख दें पानी का टब, खत्म हो जाएंगे नुकसानदेह पतंगें
एक बार लगाएं 70 साल तक कमाएं, किसान भाई जान लें अमरूद की खेती का यह तरीका
एक बार लगाएं 70 साल तक कमाएं, किसान भाई जान लें अमरूद की खेती का यह तरीका

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget