एक्सप्लोरर

Smart Farming: खेती करना हुआ और भी आसान, फोन पर ही मिलेगी कृषि मशीनों की जानकारी

FARMS Mobile App: तमाम कृषि यंत्रों की कीमत, किराये की राशि और सरकार की ओर से मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी मोबाइल एप पर मौजूद है.

FARMS App For Agricultural Machinery Solution: खेती में मशीनीकरण (Farm Mechanization) को बढ़ावा देने के लिये केंद्र और राज्य सरकारें लगातार आर्थिक लाभ देने वाली योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि कम खर्च और बिना चिंता वाली आसान और टिकाऊ खेती (Sustainable Farming) को बढ़ावा दिया जा सके. इसके लिये फार्म्स एप (Farms App) यानी फार्म मशीनरी सोल्यूशन एप (Farm Machinery Solution App) लॉन्च किया गया है. जिसकी मदद से किसानों को घर बैठे कृषि यंत्रों से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकेंगी. इस मोबाइल एप की मदद से किसान तकनीक से जुड़कर स्मार्ट फार्मिंग (Smart Farming) की राह पर चल सकें.

क्या है फार्म्स एप
FARMS App को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के हित में लॉन्च किया गया है, इसके तहत खेती-किसानी से जुड़ी जानकारियां मुहैया करवाई जाती है. ये मोबाइल एप मशीनों को ऑनलाइन खरीदने और मशीन किराये पर लेने की सुविधा भी प्रदान करता है. इतना ही नहीं, किस कृषि यंत्र की कितनी कीमत है, कितना किराया है और सरकार कितनी सब्सिडी दे रही है, जैसी तमाम जानकारियां इस मोबाइल एप पर मौजूद है. 


Smart Farming: खेती करना हुआ और भी आसान, फोन पर ही मिलेगी कृषि मशीनों की जानकारी

कैसे करें इस्तेमाल
डिजिटलाइजेशन के दौर में अब हमारे किसान भी स्मार्ट होते जा रहे हैं. इसलिये ज्यादातर किसान फोन पर अपनी शंकाओं का समाधान कर लेते हैं. 

  • फार्म्स एप की सेवाओं का लाभ लेने के लिये अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जायें.
  • गूगल प्ले स्टोर के सर्च इंजन में अंग्रेजी में FARMS- Farm Machinery Solutions App या हिंदी में फार्म्स-फार्म मशीनरी ऐप सर्च करें.
  • सर्च रिजल्ट आते ही इस एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • फार्म्स एप की सेवाओं का लाभ लेने के लिये किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके यूजर श्रेणी में खुद को रजिस्टर करें.
  • फार्म्स एप को 12 भाषाओं में लॉन्च किया गया है, इसलिये किसान अपनी सहुलियत के अनुसार किसी भी भाषा में मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर एप पर लाइन-इन और लॉग-इन करें.
  • इस एप से लाभ लेने के लिये अपना नाम, प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम आदि की सूचना किसानों को भरनी होगी.
  • किसान सफलतापूर्वक कृषि मशीनों की खरीद-बिक्री और उसे किराये पर लेने की सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-

Smart Farming: खेतों से Direct मंडी पहुंच जायेगी किसानों की फसल, जानें किसान रथ एप के फायदे

Digital Farming: अब फोन पर ही स्मार्ट खेती सीखेंगे किसान, पूसा कृषि एप पर मिलेगी Expert's Advice

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
लाल भिंडी की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, सिर्फ 45 दिन में शुरू होगी तगड़ी आमदनी
लाल भिंडी की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, सिर्फ 45 दिन में शुरू होगी तगड़ी आमदनी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget