एक्सप्लोरर

​Saur Krishi Aajeevika Yojana: बंजर जमीन से कमाएं पैसा ही पैसा, 7,217 किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, आप भी उठायें लाभ

Solar Power Plant: बड़ी ​उपलब्धि ये है कि पोर्टल लॉन्च करने के 20 दिनों के अंदर ही 7,217 किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है. अब वेरिफिकेशन करके डिस्कॉम कंपनियां सौर ऊर्जा प्लांट की प्रोसेस शुरू करेंगी.

Solar Panels on Barren Land: इन दिनों सौर ऊर्जा से किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है. एक तरफ पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) का लाभ लेकर सिंचाई का काम आसान हो गया तो कई राज्यों में सोलर पैनल की मदद से बिजली पर निर्भरता कम होती जा रही है. सौर ऊर्जा के इस अभियान से अब राजस्थान सरकार भी जुड़ चुकी है. राज्य सरकार ने सौर कृषि आजीविका योजना चलाई है. इस योजना के तहत  बंजर-अनुपयोगी जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये जाएंगे.

अब जमीन मालिक किसान चाहे तो खुद सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकते हैं या फिर निजी कंपनियों को जमीन पट्टे पर दे सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को एक पोर्टल भी लॉन्च किया है. बड़ी उपलब्धी ये है कि पोर्टल लॉन्च करने के 20 दिनों के अंदर ही हजारों किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अब किसान भी जागरूक हैं और बेकार पड़े संसाधनों से अच्छी आजीविका कमाना चाहते हैं.

7,217 किसानों को मिलेगा फायदा
जाहिर है कि राजस्थान के ज्यादातर इलाके आज भी रेतीली और बंजर है. किसानों के पास खेती योग्य जमीन तो है, लेकिन संसाधनों कमी के कारण किसान भी इनसे फसलों का उत्पादन नहीं ले पा रहे. ऐसे में सरकार ने किसानों की इस समस्या का हल 'सौर कृषि आजीविका योजना' (Saur Krishi Ajeevika Yojana) के तौर पर निकाला है. इस योजना को लेकर प्रमुख ऊर्जा सचिव श्री भास्कर एक सावंत बताते हैं कि इस योजना के तहत स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से किसानों को काफी फायदा होगा. इससे सरकारी बिजली पर निर्भरता कम होगी और इस संयंत्र से उत्पादित बिजली भी आस-पास के किसानों को ही उपलब्ध होगी. अब किसानों को भी सिंचाई जैसे तमाम कृषि कार्यों को निपटाने के लिए बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इस पोर्टल पर करवायें रजिस्ट्रेशन
राजस्थान के किसानों के लिए सौर कृषि आजीविका योजना किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना के फायदों को समझने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.skayrajasthan.gov.in पर करीब 34,621 लोगों ने पोर्टल को विजिट किया है. वहीं करीब 7,217 किसानों ने सौर कृषि आजीविका योजना से जुड़ने के लिए पंजीकरण करवाया है. वहीं सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने वाले 753 विकासकर्ता भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है. रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 14 किसानों ने अपनी जमीन के कागजात अपलोड कर दिये हैं, साथ ही 14 विकासकर्ताओं के साथ सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्धारित फीस भी जमा करवा दी है. 

अलवर-जयपुर से अच्छा रिस्पॉन्स
सौर कृषि आजीविका योजना अब राजस्थान के किसानों को बीच खूब लोकप्रिय हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस योजना से जुड़ने के लिए सबसे अच्छा रिस्पॉन्स अलवर और जयपुर जिले से सामने आया है. इस योजना में आवेदन करने वाले कुल 10 किसानों में से 3 किसान अलवर राजस्थान से हैं तो वहीं 7 किसान जयपुर से आते हैं. इन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाके जमीन के कागजात के साथ टोकन फीस भी सब्मिट कर दी है.

वेरिफिकेशन ​शुरू करेगी सरकार
सौर कृषि आजीविका योजना में आवेदन करके टोकन फीस जमा करवाने वाले किसान-विकासकर्ताओं के लिए जल्द आगे की प्रक्रिया ​शुरू की जायेगी. सबसे पहले किसानों की भूमि का सत्यापन होगा, जिसके बाद ही डिस्कॉम कंपनियां सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की प्रोसेस शुरू करेंगी. किसानों-विकासकर्ताओं की शंका समाधान और योजना से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए डिस्कॉम स्तर पर एक हेल्प डेस्क स्थापित करने का भी प्लान है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Cabinet-CCEA Meeting: सस्ती हुई खाद, फर्टिलाइजर पर भी सब्सिडी को मंजूरी, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget