एक्सप्लोरर

Cabinet-CCEA Meeting: सस्ती हुई खाद, फर्टिलाइजर पर भी सब्सिडी को मंजूरी, ट्वीट कर दी जानकारी

P&K Fertilizer Subsidy: केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने रबी 2022-23 के लिए फॉस्फेट-पोटैसिक उर्वरकों पर सब्सिडी मंजूर कर दी है. यहां किसान नये दाम जान सकते हैं.

Fertilizer New Price: 2 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने कृषि-किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. इस बैठक में पोषक तत्व आधारित उर्वरकों की नई दरों को मंजूरी मिल गई है. अब रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती और रियायती दरों पर ये उर्वरक उपलब्ध करवाये जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  51875 करोड़ रुपये की सब्सिडी पर मुहर लगा दी है. बता दें कि इस स्कीम को 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिये मान्य किया गया है. 

ये हैं नये दाम
 केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), पोटाश (potash)  समेत कई न्यूट्रिएंड बेस्ड उर्वरकों (Nutrient Based Fertilizer) के प्रति किलोग्राम के आधार पर नई दरों को मंजूर कर लिया है. इस आधार पर ये हैं उर्वरकों के नये दाम-

नाइट्रोजन - 98.02 रुपये (प्रति किलोग्राम)
फॉस्फोरस - 66.93 रुपये (प्रति किलोग्राम)
पोटाश -  23.65 रुपये (प्रति किलोग्राम)
सल्फर - 6.12 रुपये (प्रति किलोग्राम)

मिलेगा ये फायदा
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में  केंद्रीय कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सभी फॉस्फेट-पोटैसिक उर्वरकों को रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने और सब्सिडी (Subsidy on P&K Fertilizer) अपलाई करने का फैसला किया है. अब किसानों को इसी रबी सीजन 2022-23 से सस्ती दरों पर उर्वरक मिल पायेंगे और खेती की लागत को करने में खास मदद मिलेगी. साथ ही फर्टिलाइजर कंपनियों को भी स्वीकृत दरों के आधार पर सब्सिडी की सुविधा दी जायेगी, जिससे कि किसानों को भी समय से इसका लाभ मिल सके.  

ट्वीट करके दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट और सीसीईए की बैठक को लेकर उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Fertilizer) ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. ट्वीट में उर्वरक मंत्रालय ने बताया है कि सरकार ने आयात/निर्माण के आधार पर ही किसानों को सस्ती और रियायती दरों पर फॉस्फेट-पोटाश के लिए यूरिया और 25 ग्रेड फर्टिलाइजर उपलब्ध करवाये जायेंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- पूर्वानुमान: P&K फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ा सकती है सरकार, एथेनॉल की कीमतों में बदलाव संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget