एक्सप्लोरर

Crop Compensation last Date: फसल नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें जानकारी

मार्च में हुई बारिश ने हरियाणा के ज्यादातर जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है. इस मुश्किल घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है और फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं.

Meri Fasal Mera Byora Portal: बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से कई राज्यों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. खेतों में कटाई के लिए खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. गेहूं का दाना सिकुड़ गया है तो सरसों के दाने खेत में ही झड़ गए हैं. किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है. इस मुश्किल वक्त में केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के साथ खड़ी हैं. एक तरफ केंद्र ने राज्य सरकारों को सर्वेक्षण रिपोर्ट सब्मिट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं तो वहीं राज्य सरकारें भी किसानों की हर संभव मदद कर रही हैं. इस कड़ी में हरियाणा सरकार भी आगे आई है. राज्य में बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों में हुए  नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है. आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल रखी गई है. 

सरकार ने की मुआवजे की व्यवस्था
हरियाणा में प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान झेलने वाले गैर-बीमित किसानों को 3 अप्रैल तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने को कहा जा रहा है. जो किसान पहले से ही पंजीकृत हैं वो डायरेक्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. फसल में हुए नुकसान का आकलन, सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पारदर्शी प्रणाली पर काम कर रही हैं. सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते ही भरपाई की रकम किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

यहां कर सकते हैं संपर्क
यदि आप भी हरियाणा के किसान हैं और अपनी रबी फसलों के लिए समय रहते मुआवजा पाने चाहते हैं तो बिना देरी किए हरियाणा सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/farmer/kharabalogin पर विजिट करें. अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि रबी फसलों में हुए नुकसान के लिए साल 2022-23 के दौरान 1,01,627 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस तरह राज्य की 5.73 लाख एकड़ भूमि पंजीकरण हो चुकी है.

कब तक जारी होगा मुआवजा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 3 अप्रैल तक नुकसान का ब्यौरा देने वाले किसानों को मई के महीने तक मुआवजे की रकम मिल जाएगी. राज्य सरकार ने फसल नुकसान की भरपाई की रकम को दो श्रेणियों में बांटा है. रबी फसलों में 75 फीसदी से अधिक नुकसान झेलने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. नहीं 75 प्रतिशत से कम और 50 फीसदी से अधिक नुकसान पर प्रति एकड़ के लिए 12,000 रुपये के मुआवजे का प्रावधान है. ये उन किसानों के लिए जिन्होंने अपनी फसल का बीमा नहीं करवाया था. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आने वाले किसानों को फसल नुकसान क्लेम पाने के लिए 72 घंटे के अंदर अपनी बीमा कंपनी को सूचित करना होगा. ये किसान चाहें तो फसल बीमा यानी क्रॉप इंश्योरेंस एप पर भी जानकारी दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:- 200 साल पुराना पेड़, जिससे तोड़ा गया था दुनिया का पहला दशहरी आम! हर कोई इसे देखना चाहता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget