एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में ट्रॉमा सेंटर तो बना लेकिन शुरू नहीं हुआ... बस्तरवासियों के अलावा नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को होती है दिक्कत

Bastar News: बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस ट्रॉमा सेंटर में घायलों को उपचार कब से मिल पाएगा इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बस्तरवासियों की ट्रॉमा सेंटर की लंबे समय से मांग पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है. इसकी वजह से बस्तरवासियों के साथ-साथ नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को स्वास्थ्य संबंधी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल ट्रॉमा सेंटर नहीं होने की वजह से पुलिस नक्सली मुठभेड़ में और आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को रायपुर रेफर करना पड़ता है, लेकिन इस दौरान कई बार बीच रास्ते में ही जवान दम तोड़ देते हैं. पिछले कुछ सालों से डिमरापाल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर भवन तो बना दिया गया है, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है.

वहीं यहां पर मेडिकल उपकरण भी अब तक नहीं लगाए गए हैं. हालांकि, हाल ही में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के दौरे पर पहुंचे बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस ट्रॉमा सेंटर में घायलों को उपचार कब से मिल पाएगा इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. दरअसल, बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए पिछली सरकार ने बस्तर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की सौगात देने की घोषणा की थी, लेकिन यह सौगात इस कार्यकाल में पूरी नहीं हो पाई. 

ट्रॉमा सेंटर में कब से शुरू होगा इलाज?
वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि, बस्तर में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कत नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को हो रही है, जो आए दिन नक्सलियों से होने वाली मुठभेढ़ और आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल होते हैं. इसके अलावा सड़क दुर्घटना में भी गंभीर रूप से घायल मरीजों को भी बस्तर में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने की वजह इलाज नहीं मिल पाता है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण पूरा हो चुका है जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी.

लंबे समय से हो रही थी मांग
गौरतलब है कि बस्तर पिछले तीन दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है. यहां एक लाख से ज्यादा अर्धसैनिक बल नक्सल मोर्चे पर तैनात हैं. अंदरूनी इलाकों में आए दिन नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान घायल होते हैं. ऐसे में उन्हें केवल पुलिस कैंप में ही प्रथमिक उपचार मिल पाता है. इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जाता है और वहां भी बेहतर इलाज नहीं मिल पाने से एयर एंबुलेंस से राजधानी रायपुर रेफर किया जाता है, लेकिन कई बार जवानों की आधे रास्ते में ही मौत हो जाती है. इस समस्या को देखते हुए लंबे समय से बस्तरवासी जगदलपुर के सरकारी अस्प्ताल में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग कर रहे हैं. 

इस बीच डिमरापाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनूरुप साहू ने बताया कि अस्पताल परिसर में 20 बेड का ट्रॉमा सेंटर भवन बना लिया गया है. हालांकि कोरोना काल की वजह से इसे बनाने में काफी लंबा समय लग गया, लेकिन अब काम में तेजी लाई गई है. वहीं हाल ही में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का दौरा करने पहुंचे बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर ट्रॉमा सेंटर को जल्द ही शुरू करने के आदेश दिए हैं .

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: भिलाई में 20 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget