एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या लॉकडाउन में दीपिका पादुकोण भी दारू की लाइन में लगी? जानिए सच

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, अफवाह और भड़काऊ मैसेज-वीडियो का दौर जारी है. अब दीपिका पादुकोण को लेकर एक गलत दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का के नाम से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. दावा है कि लॉकडाउन में शराब पर छूट मिलने के बाद दीपिका पादुकोण शराब खरीद रही हैं. दीपिका के नाम से वायरल वीडियो की हमने पड़ताल की.

वायरल वीडियो के साथ मैसेज में लिखा गया है- 'दीपिका पादुकोण भी दारू की लाइन में खड़ी हैं.' वीडियो में नीली टीशर्ट और काले लोवर में मास्क पहनी एक लड़की एक दुकान से सड़क पार करती दिख रही है. लड़की के हाथ में कुछ पैकेट्स दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक आवाज भी आती है और फिर वीडियो खत्म हो जाता है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये लड़की फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं.

ABP ने ऐसे की वायरल मैसेज की पड़ताल संदेश के साथ इस्तेमाल किए गए वीडियो से ही सुराग मिला. वायरल वीडियो में पीले रंग का एक साइन बना हुआ था. पीले निशान के ऊपर लिखा था विरल भयानी. इस नाम और चिह्न को हमने सोशल मीडिया में खोजा तो इंस्टाग्राम में एक एकाउंट मिला. जो विरल भयानी के नाम से था और उस एकाउंट मे वीडियो से मिलती जुलती फोटो शेयर की गयी थी.

पड़ताल में मिली तस्वीरें और वायरल वीडियो में काफी कुछ एक जैसा था जैसे लड़की के मुंह पर मास्क, कपड़ों का रंग, हाथ में पकड़े पैकेट्स. वायरल वीडियो और पड़ताल की तस्वीरों में दिख रहा पीले रंग का साइन भी एक जैसा था. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये तस्वीरें फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत की बताई गई थी. वायरल मैसेज में दीपिका पादुकोण और यहां अभिनेत्री रकुलप्रीत. असमंजस बढ़ गया. दीपिका और रकुलप्रीत की कद काठी में फर्क तो है पर वायरस वीडियो में मास्क की वजह से पहचान मुश्किल है.

ABP न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाया तो एक ट्वीट मिला. KRKBOXOFFICE नाम के यूजर ने यही वीडियो ट्वीट किया था. जिसमें भी रकुलप्रीत का नाम था और शराब का जिक्र. इस वीडियो के जवाब ने जांच को अभिनेत्री रकुलप्रीत के ट्वीटर हैंडल पर पहुंचाया. अभिनेत्री रकुलप्रीत का ट्वीट मिला, जो केआरके बॉक्सऑफिस के जवाब में लिखा गया था कि मुझे नहीं पता था कि मेडिकल स्टोर शराब बेच रहे हैं.

पड़ताल में पता चला वायरल वीडियो में फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत हैं दीपिक पादुकोण नहीं. रकुल प्रीत मेडिकल स्टोर गई थीं. न की शराब खरीदने. ABP न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण के होने और शराब खरीदने का दावा भी झूठा साबित हुआ.

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: यूपी कांग्रेस का दावा- बीजेपी विधायक ने खाने में थूका, वीडियो की सच्चाई जानिए सच्चाई का सेंसेक्स: हिज़बुल के कमांडर रियाज के घर को सुरक्षाबलों ने बम से उड़ा दिया? सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget