एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: यूपी कांग्रेस का दावा- बीजेपी विधायक ने खाने में थूका, वीडियो की सच्चाई जानिए

क्या बीजेपी विधायक ने गरीबों के खाने में थूंका? यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ऐसा दावा... आपके लिए सच जानना बेहद जरूरी है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर राजकोट के एक बीजेपी विधायक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि बीजेपी विधायक लॉकडाउन में गरीबों के खाने में थूंक रहे हैं. यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो ट्वीट किया गया है. वायरल वीडियो का इस्तेमाल लोगों को भड़काने के लिए न हो इसलिए हमने इसकी पड़ताल की. एबीपी ने की पड़ताल वीडियो वायरल होने के बाद ABP न्यूज की टीम ने पड़ताल की. अलग-अलग शहरों में अपनी टीम को ये वीडियो भेजा तो पता चला वीडियो गुजरात के राजकोट का है. वीडियो में दिख रहे बीजेपी विधायक अरविंद रयानी हैं. वायरल वीडियो की जगह का पता चलने के बाद ABP न्यूज संवाददाता संवाददाता पराक्रमसिंह जाडेजा सीधे राजकोट पहुंचे. वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली राजकोट में हमारी टीम को बीजेपी विधायक अरविंद रयानी मिली. जो कम्युनिटी किचन में खाना बना रहे थे. रयानी से वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया. रयानी ने कहा, "एक चैनल ने मेरा इंटरव्यू लिया था. उसमें मैं मास्क हटाकर थूक रहा था. उस वीडियो से छेड़छाड़ कर कुछ मेरे अच्छे लोगों ने वायरल कर दिया. लेकिन अरविंद रयानी को सब लोग पहचानते हैं. मैंने बोला ना भगवान मैंने देखा नहीं है लेकिन गरीबों को भगवान मानता हूं. इसलिए खाना खिलाता हूं. जूठा खाना खिलाने वाली कोई बात नहीं है. हम हमारा काम करते रहेंगे." बीजेपी विधायक ने आरोपों का खंडन कर दिया. कहीं और थूकने की बात स्वीकार भी की. जुर्माना भी भर दिया. पर दावे की पुष्टि के लिए हमारी टीम कम्यूनिटी किचन के भीतर भी गयी. ताकि थूकने वाली जगह और खाना बनने की जगह की तुलना की जा सके. इससे ये बात साफ हो गई कि क्या विधायक रसोई में थूक रहे थे या फिर कहीं और थूक रहे थे. और क्या उनका थूंक खाने में गिरा था? खाना बनने और थूकने वाली जगह अलग-अलग कम्युनिटी किचन में लोग हमें काम करते दिखे. विधायक के थूंकने और रसोई की जगह में अंतर साफ देखा जा सकता है. यानि विधायक ने किचन के भीतर तो नहीं ही थूका था. इस कैंप से रोज खाना लेने वाली हेमाली से बात की. उनसे पूछा कि क्या खाना गंदा होता है? हेमाली महेश्वरी ने कहा, "हम लोग सब्जी लेने आते हैं. बहुत अच्छा होता है. बहुत बढ़िया होता है. दो महीने से इधर ही लेते हैं हम. 15 लोगों का लेने आती हूं. खाना इसका ही खाती हूं बनाती नहीं हूं. खाना बनने और थूकने की जगह में अंतर साफ है. विधायक ने कहीं और थूकने की बात स्वीकार की है. रोज खाना ले जाने वाले खाने की क्वालिटी से संतुष्ट हैं. ऐसे में खाने में थूकने के आरोप का क्या मकसद हो सकता है ये सवाल हमने राज्य बीजेपी प्रवक्ता से किया. गुजरात के बीजेपी प्रवक्ता राजू ध्रुव ने कहा, "यूपी की कांग्रेस ने ट्वीटर के जरिए ये गलत अफवाह फैलाई. कांग्रेस कभी लोगों के बीच जाती नहीं है. कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ बातों का बतंगड़ बनाकर जो काम करता है आदमी, उसको नीचा दिखाती है." हमारी पड़ताल में राजकोट बीजेपी के विधायक अरविंद रयानी के गरीबों के खाने में थूकने का दावा झूठा निकला है. इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. यहां देखें वीडियो ये भी पढ़ें- शौचालय में बैठकर खाना खाने की एक तस्वीर वायरल, जानिए हकीकत मध्य प्रदेश के रतलाम में सिपाही के नोट बांटने का सच क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget