एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या राहुल गांधी को पुजारियों से है समस्या? BJP ने शेयर किया अधूरा वीडियो, जानिए दावे की हकीकत

BJP नेताओं ने राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. वीडियो में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं, 'ये तपस्वियों का देश है, पुजारियों का नहीं. ये इस देश की सच्चाई है.'

Rahul Gandhi Viral Video Fact Check: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब से गुजर रही है. यात्रा को लेकर राहुल गांधी शुरुआत से ही चर्चा में रहे हैं. चाहे वो फिर कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट पहनना हो, या 'कैमरे के बिना पगड़ी न पहनने' की बात हो. बीजेपी ने हर मोर्चे पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया. अब बीजेपी का दावा है कि राहुल गांधी पुजारी विरोधी हैं और उन्हें पुजारियों से समस्या है. बीजेपी ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है.

बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय, हरियाणा बीजेपी का वेरिफाइड हैंडल, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और यूपी बीजेपी सोशल मीडिया कन्वेनर सौरभ मरोडिया ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि राहुल को अब पुजारियों से समस्या है. 

आखिर क्या है अधूरे क्लिप की सच्चाई?

चलिए अब पहले आपको ये बताते हैं कि बीजेपी नेताओं ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें आखिर है क्या? वीडियो में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं- ''ये तपस्वियों का देश है, पुजारियों का नहीं. ये इस देश की सच्चाई है''. हालांकि, ये पूरा सत्य नहीं है. उन्होंने अपने बयान में पूजा, पुजारी और तपस्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल जरूर किया, लेकिन उनका पूरा बयान कुछ और ही था.

तो फिर राहुल गांधी ने कहा क्या?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की अगर आप हिस्ट्री देखें... ये तपस्या का संगठन है, इसको अगर आप तपस्या में लगाते हैं तो इसकी एनर्जी बढ़ती है. बीजेपी पूजा का संगठन है. उसको अगर आप पूजा में लगाएंगे उसमें स्ट्रेंथ आती है, पूजा दो तरीके की होती है, धर्म की बात कर रहा हूं... पूरा नॉर्मली होती है कि मैं भगवान के पास जाता हूं और मैं उनसे कुछ मांगता हूं, मगर पहल जो पूजा करता है उसकी होती है."

राहुल गांधी ने बयान में आगे कहा, "RSS की पूजा अलग है... आरएसएस चाहता है कि जबरदस्ती उनकी पूजा हो. मोदी जी चाहते हैं. इसलिए वो आपसे नहीं मिलते ताकि जबरन उनकी पूजा हो और देश में सब लोग उनकी पूजा करें. उसका रिस्पॉन्स एक ही हो सकता है और वो है तपस्या. इसके लिए और कोई जवाब नहीं हो सकता. इसीलिए ये यात्रा सफल है, क्योंकि इसमें सिर्फ कांग्रेस पार्टी या एक व्यक्ति तपस्या नहीं कर रहा है... इसमें लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं."

राहुल ने कांग्रेस को बताया तपस्वी

उन्होंने आगे कहा, "इस देश में तपस्या की इज्जत होनी चाहिए. स्किल्स और काम की इज्जत होनी चाहिए, यही कांग्रेस पार्टी कहती है. इतिहास में भी यही कहा है... और बीजेपी/आरएसएस ये कहती है कि तपस्या की कोई इज्जत नहीं होनी चाहिए. जो हमारी पूजा करेगा उसकी इज्जत होगी."

ये है बयान का संदर्भ

पत्रकार के एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, 'हम ये क्यों नहीं कहते कि देखो देखो मजदूर कितने किलोमीटर चला है. क्योंकि हम तपस्या की इज्जत नहीं करते, मैं करता हूं. यही बदलाव लाना है और ये देश तपस्वियों का है, ये देश पुजारियों का नहीं है. इस देश की सच्चाई यही है. जैसे मैंने कहा इस देश को सुपरपावर बनना है तो तपस्वी की इज्जत करनी होगी. उससे गले मिलना पड़ेगा, बैंक के दरवाजे उसके लिए खोलने पड़ेंगे और उसकी सुरक्षा करनी पड़ेगी.'

ये भी पढ़ें- 'कानून बनाने में विधायिका सर्वोच्च, न्यायपालिका को सिर्फ समीक्षा का अधिकार'- ओम बिरला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget