एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: दोस्ती के लिए कोरोना को गले लगाने का दावा कितना सच है?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि एक दोस्त ने मरते दम तक अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा. जानिए, इस दावे और तस्वीर में कितनी सच्चाई है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को दुनिया के लिए दोस्ती और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बताया जा रहा है. आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या है और इसका सच्चाई से कितना वास्ता है. जानें.

वायरल तस्वीर का दावा क्या है?

तस्वीर में जमीन पर एक लड़का बैठा नजर आ रहा है. दूसरा लड़का उसकी गोद में लेटा है. पास में बैग और पानी की बोतल रखी है. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि 'मुस्लिम दोस्त ने नहीं छोड़ा हिंदू दोस्त का साथ. अमृत के मरते दम तक याकूब उसके साथ रहा. खुद के कोरोना संक्रमित होने की चिंता नहीं की.'

आखिर क्या है सच्चाई?

एबीपी न्यूज ने इस तस्वीर की पड़ताल की. पता चला तस्वीर मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है. जांच में इन दोनों युवकों के साथ बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा की तस्वीरें भी मिलीं. जिसमें में वो इन दोनों को अस्पताल भेजते हुए दिख रहे हैं.

पड़ताल में ये भी पता चला कि लड़कों का नाम अमृत और याकूब है. ये दोनों गुजरात से यूपी के बस्ती ट्रक से जा रहे थे. दोनों ने 4000 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से किराया दिया था. शिवपुरी पहुंचने पर अमृत की तबीयत अचानक खराब हो गई. तेज बुखार और उल्टी की वजह से ट्रक ड्राइवर ने अमृत को उतार दिया. दोस्त याकूब भी अमृत के साथ वहीं उतर गया. याकूब और अमृत दोनों सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे.

आगे की पड़ताल में क्या सच निकला?

आगे की तहकीकात शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंची. शिवपुरी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने कहा, एक 24 साल का युवक था अमृत कुमार, जो यूपी के बस्ती का रहने वाला था. उसकी हालत नाजुक थी. बेहोश था. मुंह से झाग आ रहा था. तापमान बढ़ा हुआ था. संभावना ये थी कि उसको लू लग गई थी. उसका इलाज किया गया. लेकिन वो ऐसे क्षेत्र से आया था यहां संक्रमण काफी है. उसे यहां संक्रमण आने की संभावना न रहे. इसलिए सावधानी के लिए उससे सैंपल भी लिया गया.

अमृत कोरोना संक्रमित था या नहीं ये रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. याकूब की कोरोना जांच रिपोर्ट भी अभी आनी है. एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल तस्वीर में याकूब का आखिरी समय तक अपने दोस्त अमृत के साथ होने का दावा सच साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: वायरल वीडियो का दावा- महिला ने थूक लगाकर दुकानदार को दिया नोट, जानिए सच

सच्चाई का सेंसेक्स: दिल्ली के पटपड़गंज में लॉकडाउन में सड़क पर नमाज पढ़ी गई? जानिए सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget