एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: वायरल वीडियो का दावा- महिला ने थूक लगाकर दुकानदार को दिया नोट, जानिए सच

कोरोना संकट में अब एक महिला पर वायरस फैलाने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ने थूक लगाकर दुकानदार को नोट दिया. जानिए इस दावे का सच.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब एक वीडियो को कोरोना काल से जोड़ा जा रहा है. दावा है कि एक महिला ने नोट पर थूक लगाकर दुकानदार को दिया. महिला पर कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप भी लगे. वीडियो का सच जानने के लिए हमारी टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की. क्या महिला ने नोट पर थूक लगाया. अगर हां, तो क्यों? सच जानिए और देश को अफवाहों से बचाइए.

वीडियो में क्या है? वायरल वीडियो में महिला हाथ में नोट लिए दुकान पर खड़ी दिख रही है. वीडियो में महिला पहले नोट गिनती हुई दिखती है. उसके बाद दो नोट अलग करती है. देखकर ऐसा लगता है मानो महिला मुंह के पास नोट पर कुछ लगा रही हो. इसके बाद चेहरे के पास ले जाने वाले नोटों को काउंटर पर रख देती है. बाकी बचे नोट अंदर रख लेती है.

ये वीडियो दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि महिला नोट में थूक लगाकर कोरोना संक्रमण फैलाने की कोशिश कर रही है.

आखिर सच क्या हैं? एबीपी न्यूज ने सच पता लगाने के लिए अलग-अलग शहरों में अपनी टीम को वीडियो भेजा. तहकीकात में पता चला वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर के चंद्रनगर का है. एबीपी न्यूज की टीम तहकीकात में सबसे पहले वीडियो में दिखने वाली दुकान पर पहुंची. दुकान मालिक सुनील ने वीडियो की पुलिस में शिकायत करने की बात बताई.

दुकान मालिक सुनील जैन ने कहा, "7 मई को एक महिला दुकान पर कपड़े लेने आयी थी. उसने पेमेंट किया. मेरे भतीजे ने देखा. उसने बताया इस महिला ने शायद थूक लगाकर पैसे दिए हैं. हमने सीसीटीवी में उसको जूम करके देखा. उसमें ऐसा लगा भी. कोरोना जैसी महामारी चल रही है. ऐसे में सजगता दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की है."

एबीपी न्यूज ने पड़ताल आगे बढ़ाई. हम चंद्रनगर के चौकी प्रभारी डी डी शाक्य से मिले और वीडियो के बारे में पूछा. चौकी प्रभारी ने कहा, "इसी महीने की 7 तारीख की घटना थी. दोपहर का टाइम था तीन बजे का. महिला ने माथा पोछा था अपना. उसी हाथ में नोट पकड़े हुई थी. इस संबंध में दुकानदार की शिकायत आई थी. हमने पूरी जांच कराई थी. डॉक्टर की टीम को बुलाया था. उन्होंने थर्मल स्क्रीनिंग की. हमने उसका स्टेटमेंट भी लिया था. वो एक साल से चंद्रनगर से बाहर नहीं गई है. उसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे.>>

वीडियो में दिखने वाली महिला का क्या कहना है पड़ताल में हमारी टीम को महिला के घर का भी पता मिला. उस महिला ने कहा, "मैंने थूंक नहीं लगाया था. धोखे में ऐसे पैसे गिने हों तो बात दूसरी. हमने ऐसे पसीना पोछा था और फिर उन्हें दो नोट दे दिए. उन्होंने हमारा कोरोना टेस्ट भी करा लिया है."

वायरल वीडियो की तहकीकात में चंद्रनगर के चौकी प्रभारी और आरोपी महिला से मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में महिला अपने चेहरे पर आया पसीना पोछ रही थी. न की नोट पर थूंक लगा रही थी. इसलिए नोट पर थूक लगाकर कोरोना फैलाने का दावा करने वाला वीडियो झूठा साबित हुआ है.

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

ये भी पढ़ें-

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या पृथ्वी पर प्रलय आने वाली है? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

सच्चाई का सेंसक्स: थाने के अंदर चौकी इंचार्ज ने लड़की के साथ वीडियो बनाया? सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget