एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: दिल्ली के पटपड़गंज में लॉकडाउन में सड़क पर नमाज पढ़ी गई? जानिए सच

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन में दिल्ली के पटपड़गंज में कई लोगों ने एक साथ नमाज अदा करके कानून का उल्लंघन किया है. क्या ये सच है?

नई दिल्ली: सच्चाई के सेंसेक्स में हमने एक ऐसे वीडियो की पड़ताल की है, जिसका सच हमारे एक दर्शक ने हमसे पूछा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग नमाज अदा कर रहे हैं. ये वीडियो लॉकडाउन के समय का बताया जा रहा है. एबीपी न्यूज के दर्शक के सवाल पर हमने वायरल वीडियो की पड़ताल की. वायरल वीडियो में कतार में खड़े लोग नमाज पढ़ते दिख रहे हैं. कार के अंदर से ये वीडियो शूट किया गया है. कार में सवार शख्स वीडियो शूट करते हुए कह रहा है, "ये देखिए. क्या यहां कोरोना का डर नहीं? इसको भी रोकना चाहिए. ये रुकना चाहिए." रोहित मान ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए एबीपी न्यूज, अमित शाह, अरविंद केजरीवाल को टैग किया है. साथ में लिखा है, 'दिल्ली के पटपड़गंज में लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है. कृपया जवाब दीजिए.' पड़ताल में सच क्या सामने आया? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल था. इसलिए सच की तलाश भी सोशल मीडिया से शुरू की. तहकीकात की तो हमारी टीम को डीसीपी ईस्ट दिल्ली के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट मिला. उन्होंने वीडियो का खंडन करते लिखा था, "ये पूरी तरह गलत है. अफवाह फैलाने के लिए गलत इरादे से पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है. कृपया अफवाहों को पोस्ट करने और फैलाने से पहले जांच लें." दिल्ली पुलिस का ये वक्तव्य उसी वीडियो के बारे में था जिसकी तहकीकात करने की गुजारिश एबीपी न्यूज से की गई थी. वायरल वीडियो की तहकीकात में दिल्ली पुलिस के ट्वीट के आधार पर ये कहा जा सकता है कि ये वीडियो पुराना है. इसका इस्तेमाल अफवाह फैलाने के लिए किया जा रहा है. इसलिए हमारी तहकीकात में ये वीडियो और इसके साथ दिया जा रहा संदेश झूठा साबित हुआ है. इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: क्या पृथ्वी पर प्रलय आने वाली है? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई सच्चाई का सेंसक्स: थाने के अंदर चौकी इंचार्ज ने लड़की के साथ वीडियो बनाया? सच जानिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget