एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: पेशाब के छींटे डालकर केले बेचने का पूरा सच जानिए

क्या बुजुर्ग ने वाकई केले पर पेशाब के छींटे डाले हैं? अगर उन्होंने ऐसा किया तो क्यों किया और इस घटना के बाद हुआ क्या?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक फलवाला पेशाब के छींटे डालकर केले बेंच रहा है. दावा है कि एक बुजुर्ग ऐसा करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए. कोरोना काल में शायद इसी दावे की वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 'सच्चाई के सेंसेक्स' में हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की ताकि चौंकाने वाले दावे का सच देश के सामने आ सके. वीडियो में सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने एक बुजुर्ग सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स बुजुर्ग से थोड़ा आगे आने के लिए कहता है. बुजुर्ग हाथ जोड़ने लगता है. इसके बाद वीडियो में एक शख्स के सवाल पूछता है- 'ये क्या कर रहे थे.. ये बोतल में टॉयलट करा और केले पर छिड़का इन्होंने.' वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा ये आरोप जिसके कान में पड़ा वो सन्न रह गया.. वीडियो में बुजुर्ग के पीछे केले का ठेला भी दिखाई दे रहा है. अगले ही पल वो बुजुर्ग शख्स पहले कान पकड़ता है और फिर बीच सड़क पर उठक बैठक करना शुरू कर देता है. क्या बुजुर्ग ने वाकई केले पर पेशाब के छींटे डाले? इस सवाल के जवाब के लिए एबीपी ने यूपी के बिजनौर में अपनी पड़ताल की. तहकीकात में पता चला कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही तस्वीरें बिजनौर के बुखारा मोहल्ले की है. एबीपी न्यूज बुखारा मोहल्ले की उसी गली में पहुंचा, जहां केले के ठेले के साथ बुजुर्ग का वीडियो बनाया गया था. जांच में पता चला कि वीडियो 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे का है, जब 70 साल के इरफान अहमद इस मोहल्ले में केले बेचने के लिए आए थे. एबीपी न्यूज को घटना के वक्त मौके पर मौजूद होने का दावा करने वाले रियाज अहमद मिले. रियाज का कहना है कि जो आरोप लगाया गया है उसके सबूत हैं तो बुजुर्ग को सजा मिलनी चाहिए लेकिन सबूत नहीं हैं. तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. पड़ताल के दौरान हमें 20 अप्रैल का ही एक और वीडियो मिला जिसमें पुलिस दिखाई दे रही थी.. सामने बुजुर्ग इरफान भी मौजूद थे. FIR में केले पर पेशाब छिड़कने बात नहीं नए वीडियो में पुलिस भी बुजुर्ग शख्स से बार-बार रुकने के लिए कह रही थी. मतलब ये कि केले पर पेशाब छिड़कने का जो आरोप लगाया जा रहा था उसकी शिकायत पुलिस से हो चुकी थी. लेकिन आगे क्या हुआ? इस सवाल के जवाब की तहकीकात में एबीपी न्यूज को इस घटना पर दर्ज पुलिस रिपोर्ट की कॉपी मिली. पुलिस एफआईआर के मुताबिक बिजनौर शहर कोतवाली में 21 अप्रैल 2020 को शाम 4 बजकर 23 मिनट पर केस दर्ज हुआ है. अभिषेक नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है. केस दर्ज करवाने वाले ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसमें इस केस के नतीजे की झलक मिलती है. अभिषेक ने बताया, 20 अप्रैल दोपहर 3 बजे जब वो मलूक नगर सांसद की कोठी के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति नाली में पेशाब कर रहा था. उसके पास पानी की एक छोटी बोतल थी, इस व्यक्ति ने इस बोतल के पानी से पेशाब करने के बाद हाथ धोए और गंदा पानी अपने ठेले जिसपर केले रखे थे पर छिड़क दिया. यहां गौर करने वाली बात है कि पूरी एफआईआर में कहीं भी केले पर पेशाब छिड़कने की जानकारी नहीं दी गयी है. केले पर गंदा पानी छिड़कने की जानकारी दी गयी. लापरवाही पूर्वक गंदा पानी छिड़कने की जानकारी दी गयी है. एफआईआर में दी गयी जानकारी से मिलता जुलता एक और सबूत एबीपी न्यूज को जांच में मिला. ये एक वीडियो है जो आरोपी इमरान का बयान है. जिसमें इमरान पेशाब छिड़कने से इंकार कर रहा है. उसने कहा- "पेशाब करके हाथ धोया.. हाथ धोने के बाद चल पड़ा और फिर लोगों ने घेर लिया." इसके बाद एबीपी न्यूज की टीम आरोपी इमरान के घर भी पहुंची. यहां उनके बेटे फैजान अहमद मिले और उन्होंने जो बताया उससे इस जांच में कई गलतफहमियां दूर हो गई. मतलब सच ये है कि आरोपी इमरान ने केले पर पेशाब नहीं छिड़का. आरोपी ने पानी की बोतल का इस्तेमाल सफाई के लिए किया. गंदा पानी केले पर छिड़का. यानी कि केले पर पेशाब छिड़कने का दावा झूठा है. य़हां देखें वीडियो इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: पानी में तैरने वाला बंदर हो रहा वायरल, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच देशवासियों के धैर्य, अनुशासन और सजगता से जीतेंगे कोरोना के खिलाफ लड़ाई- पीएम नरेंद्र मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
'एक ही डंडे से सबको हांकने...', UCC पर बोले देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Smart Band और Smartwatch में क्या अंतर, किसे खरीदने में फायदा?
Embed widget