एक्सप्लोरर

Fact Check: ईद-ए-मिलाद पर केरल में निकाली गई रैली, लहराया पाकिस्तानी झंडा? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए की गई जांच में सामने आया कि इस्लामिक संगठन समस्त केरल जम-इयाथुल उलमा और इसकी यूथ विंग ने ईद-ए-मिलाद पर रैली आयोजित की थी.

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे दावों के साथ तस्वीरें या वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता है. कई बार तो ऐसा भी देखा गया कि किसी घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहे वीडियो या फोटो का असल में उस घटना से कोई संबंध ही नहीं होता. अक्सर ऐसे मामलों में तस्वीरें या तो पुरानी होती हैं या फिर उनको ग्राफिक्स और एनिमेशन की मदद से एडिट किया गया होता है. ऐसे में वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई से आपको रूबरू करनवाना हमारी जिम्मेदारी है. सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद उन-नबी पर केरल में निकाली गई एक रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए.

वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा, 'केरल के कासरगोड जिले में नबी के जन्मदिन पर कांग्रेस और मार्क्सवादी पार्टी (सीपीएम) की मदद और समर्थन से रैली निकाली गई, जिसमें पाकिस्तानी झंडे फहराए गए और लोग पाक आर्मी की ड्रेस में नजर आए. बहुत शर्म की बात.'

जांच में क्या आया सामने
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने जांच शुरू की. जांच में पता चला कि यह वीडियो कासरगोड़ जिले के कायनगाड़ का है. वीडियो में बल्ला बीच लिखा हुआ नजर आ रहा है और इसी नाम से इसमें एक बोर्ड भी लगा हुआ है. बल्ला बीच को गूगल मैप में सर्च करने पर पता चला कि यह बीच कायनगाड़ का है. इसके बाद गूगल के इमेज रिवर्स सर्च से यूट्यूब पर 28 सितंबर का एक वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है. वीडियो में दिखाया गया कि केरल में विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाली गई थीं. इसके साथ टाइटल में लिखा गया कि कायनगाड में ईद-ए-मिलाद उन-नबी पर रैली निकाली गई.

वीडियो की शुरुआत में कुछ लोग हाथों में पोस्टर लिए नजर आए, जिन पर लिखा था कि पैगंबर के दिन कायनगाड़ के बल्ला कडप्पुरम में रैली. वीडियो में लोग हाथों में झंडे भी लिए नजर आए, लेकिन ये झंडे पाकिस्तान के नहीं बल्कि केरल में इस्लामिक संगठन समस्त केरल जम-इयाथुल उलमा के थे. जांच में यह भी पता चला कि इस संगठन और इसकी यूथ विंग सुन्नी युवजन संगम ने ही रैली का आयोजन किया था. संगठन की वेबसाइट, फेसबुक अकाउंट पर जो झंडा लगा है, वही झंडा वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें:-
हमास के एक रॉकेट को रोकने में कितना पैसा खर्च करता है इजरायल? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget