एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या पृथ्वी पर प्रलय आने वाली है? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

वायरल वीडियो में एक सड़क दूर तक धंसी दिख रही है और गाड़ियां लटकी हुई हैं. वीडियो वायरल कर लोगों को डराया न जाए इसलिए सच्चाई के सेंसेक्स में ABP न्यूज ने इस वीडियो की पड़ताल की.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है. अब एक सड़क का वीडियो वायरल है. दावा किया जा रह है ये दुनिया पर आने वाली प्रलय का इशारा है. सड़के वीडियो पर प्रलय आने का दावा हैरान करने वाला था.. इसलिए ABP न्यूज ने इस वीडियो की पड़ताल की. वीडियो के साथ क्या दावा किया गया सोशल मीडिया पर करीब ढाई मिनट का ये वीडियो वायरल है. वीडियो शुरू होता है तो एक किनारे पर सड़क धंसी हुई दिखती है. सड़क धंसने वाली जगह पर खड़ी गाड़ियां भी लटकी हुई दिखती हैं. वीडियो में लोगों की भीड़ भी दिख रही है. शायद सभी धंसी हुई सड़क देखकर हैरान थे. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ एक मैसेज भी शेयर किया जा रहा है. लिखा जा रहा है- 'पहले कोरोना उसके बाद गैस लीक फिर बेंगलुरु में आज अजीबोगरीब वाक्या हुआ. लंगर एरिया में आज सुबह 6 बजे कड़ाके के साथ जमीट फटी, पृथ्वी पर प्रलय की ओर क्या ये इशारा है?' क्या है वीडियो की सच्चाई? वायरल मैसेज में वीडियो बैंगलौर के लंगर एरिया का बताया गया था. इसलिए हमने बैंगलौर में ABP न्यूज की टीम को ये वीडियो भेजा. बैंगलौर में ABP न्यूज संवाददाता पिंकी राजपुरोहित ने वीडियो की तहकीकात की. दरअसल, ये वीडियो बेंगलुरू के लग्गेरे इलाके के लक्ष्मी देवी नगर का है. पूरा मामला 24 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे का है. 24 अप्रैल को बेंगलुरू में भारी बारिश हुई थी. ये बेंगलुरू इलाका समुद्र के काफी पास है. कंस्ट्रक्शन में दिक्कतों की से ये सड़क धंस चुकी थी. इसमें करीब 10 गाड़ियां धंस गयी थीं. धंसने वाली गड़ियों में कार, स्कूटर और ऑटो शामिल थे. बेंगलुरू महानगर पालिका ने सड़क 2-3 दिन में ठीक करने का दावा किया था. अभी भी धंसी सड़क ठीक नहीं हुई है. ABP न्यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो बेंगलुरू के लग्गेरे इलाके का है. वायरल वीडियो बेंगलुरू के लंगर इलाके के होने का दावा झूठा है. बेंगलुरू में सड़क तेज बारिश की वजह से धंसी है. वीडियो के साथ धरती पर प्रलय आने का दावा झूठा और बेबुनियाद है. इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: जानें ट्रेन की खिड़की से खाना फेंकते दिखाने वाले वीडियो का सच क्या है सच्चाई का सेंसक्स: थाने के अंदर चौकी इंचार्ज ने लड़की के साथ वीडियो बनाया? सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget