कौन जीतेगा फाइनल - इंग्लैंड या न्यूजीलैंड? देखिए कपिल देव ने क्या कहा | ICC World Cup 2019 NZ v ENG Final
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला है. दोनों टीमें आज अपना पहला वर्ल्ड कप जीतने के लिए एक दूसरे से लड़ेंगी. वहीं इंग्लैंड अगर आज न्यूजीलैंड के साथ जीत जाती है तो 27 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था जहां टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है. दोनों टीमों के बीच आज फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस दौरान अगर मौसम की बात करें तो आज हल्की सी धूप निकल सकती है यानी की जो टीम बल्लेबाजी करेगी उसे फायदा होगा. लेकिन फिलहाल की खबर के मुताबिक फैंस के लिए बुरी खबर हैं क्योंकि लंदन में भारी बारिश हो रही है और ये कहा जा रहा है कि मैच के बीच में आज बारिश के आसार हैं.




























