एक्सप्लोरर
धोनी को नंबर 5 पर न भेजना किसकी गलती ? क्यों हारी टीम इंडिया ? देखिए हार की वजहों की सबसे बड़ी पड़ताल
पूरा देश मायूस है.. निराश है... हताश है... 8 सालों के बाद एक बार फिर ये उम्मीद जगी थी कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा.. टीम अच्छी थी. बैटिंग बहुत अच्छी थी. बॉलिंग यूनिट सबसे बेहतरीन बताई जा रही थी. बस मिडिल ऑर्डर पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे लेकिन टॉप ऑर्डर की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से मिडिल ऑर्डर एक्सपोज़ नहीं हुआ था लेकिन आज जैसे ही टॉप ऑर्डर धाराशायी हुआ, मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह से एक्सपोज़ हो गया. रविन्द्र जडेजा ने कोशिश जरूर की. लेकिन अंत में भारत 18 रन से मैच हार गया. अब ये विश्लेषण हो रहा है कि हम मैच किसकी वजह से हारे. कोई कह रहा है कि आज दिन भारत का नहीं था. भारत के साथ किस्मत नहीं थी. ये भी कहा जा रहा है कि अगर कल ही ये मैच पूरा हो जाता तो भारत जीत जाता लेकिन असल वजह क्या है ?
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
चुनाव 2026
आईपीएल 2026




























