एक्सप्लोरर
हिमाचल: सीएम जयराम ठाकुर ने स्वीकार किया अनिल शर्मा का इस्तीफा, दिया ये बयान
सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कैबिनेट सहयोगी अनिल शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. अपने गृह क्षेत्र सराज के दौरे के दौरान उन्हें दूरभाष पर मंत्री अनिल शर्मा के इस्तीफे की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने इस पर पार्टी हाईकमान के साथ दूरभाष पर बात की. पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कैबिनेट सहयोगी अनिल शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया. इसके बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा को पहले ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, क्योंकि मंत्री रहते उन्होंने सीएम के बारे में जिस प्रकार की टिप्पणीयां की वह किसी भी लिहाज से उचित नहीं थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि ’’मैं सहर्ष इस्तीफे को स्वीकार करता हूं।’’
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
इंडिया
बॉलीवुड

























