एक्सप्लोरर
स्टिंग ऑपरेशन: क्या साजिश के तहत वाराणसी से चुनाव लड़ रहे तेज बहादुर यादव का पर्चा रद्द किया गया ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में आखिरी फेज में यानी 19 तारीख को वोट डाले जाने हैं. कहा ये जा रहा है कि वाराणसी में प्रधानमंत्री के सामने कोई बड़ी चुनौती है नहीं. लेकिन करीब 15 दिन पहले ये सीट एक दूसरी वजह से चर्चा में आई थी. बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी थी और उन्हें समाजवादी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार बना दिया था. अचानक तेज बहादुर सुर्खियों में आ गए थे. लेकिन उनका पर्चा रद्द हो गया. तेज बहादुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोका गया. इसी पर एबीपी न्यूज ने तहकीकात की कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ था? क्या वाकई तेज बहादुर को एक साजिश के तहत चुनाव लड़ने से रोका गया?
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
विश्व
महाराष्ट्र
क्रिकेट
























