एक्सप्लोरर
निर्मल-अविरल गंगाः आज से गंगा यात्रा की शुरुआत | ABP Ganga
यूपी सरकार आज से गंगा यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा को निर्मल और अविरल बनाना है। आज दो जगहों से गंगा यात्रा की शुरुआत की जाएगी। जो चलकर कानपुर तक पहुंचेगी। पहली यात्रा का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर से करेंगे जबकि दूसरी गंगा यात्रा बलिया से निकलेगी। बलिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। दोनों ही यात्रा 31 जनवरी को सुबह कानपुर पहुंचेगी और यहीं पर ये यात्रा खत्म हो जाएगी। आपको बता दें कि इस भव्य आयोजन में यूपी सरकार के मंत्रियों से लेकर केंद्र सरकार तक के मंत्रियों को न्योता दिया गया है। गंगा यात्रा के कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कुल 8 मंत्री आयोजन में पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे के आसपास बिजनौर और बलिया से गंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
और देखें
























