एक्सप्लोरर
गाजियाबाद से युवक के लौटने पर हड़कंप
मसूरी में एक युवक के गाजियाबाद से वापस आने पर हड़कंप मच गया.. भट्टा क्याकुली गांव में रविवार की देर शाम गाजियाबाद काम करने गया 25 वर्षीय युवक वापस गांव लौट आया.. लेकिन कोरोना महामारी के चलते लोग डर गए.. और हड़कंप मच गया.. जिसके बाद ग्राम प्रधान राकश रावत ने मसूरी के स्थानीय प्रशासन और पुलिस को युवक की सूचना दी.. जिसके बाद सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और युवक का स्वास्थ्य जांच कर उसको मसूरी के गढ़वाल टैरेस होटल इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन होम में शिफ्ट किया..
और देखें




























