एक्सप्लोरर
Azam Khan को जेल तक पहुंचाने वाले DM की 'Hero Style' में हुई विदाई | Rampur
उत्तर प्रदेश के रामपुर में जिला अधिकारी आंजनेय कुमार को अनोखे अंदाज में विदाई दी गई. जिला अधिकारी को उनके आवास से कलेक्ट्रेट तक ले जाने के लिए कारों को सजाया गया और एक खुली जीप में जिला अधिकारी को बैठाकर बैंड बाजे के साथ पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए कलेक्ट्रेट तक ले जाया गया . लग रहा था किसी दुल्हे की बारात जा रही हो . कलेक्ट्रेट पहुँच तो वहाँ सैकड़ों अधिकारियों की भीड़ थी जिले के सभी अधिकारियों ने आंजनेय कुमार को कमिश्नर मुरादाबाद बनने की बधाई दी और उन्हें भव्य तरीके से विदा किया . आंजनेय कुमार लगभग दो साल रामपुर में जिला अधिकारी के पद पर तैनात रहे और सपा नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे. अब यूपी सरकार ने उन्हें प्रमोशन देते हुए मुरादाबाद मण्डल का मण्डल आयुक्त बना दिया है. रामपुर जनपद भी मुरादाबाद मंडल का हिस्सा है .
और देखें
























