एक्सप्लोरर
Panchayat Chunav: कोरोना की दूसरी लहर का नहीं है डर, ट्रेनिंग में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
गोरखपुरः वैश्विक महामारी कोराना की दूसरी लहर के बीच हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न करा पाना स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जिस तेजी के साथ कोरोना पांव पसार रहा है, उससे ये साफ है कि इससे बचने के सारे उपाय करने जरूरी हैं। यही वजह है कि हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को नाईट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने के लिए कहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग में जिस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं, इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अधिकतर लोग मास्क की अनिवार्यता को भी नहीं समझ रहे हैं।
और देखें





























