एक्सप्लोरर
Lucknow में रहते हैं, तो Corona का ये अपडेट जान लें और हो जाएं सावधान !
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 8400 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. वहीं, राजधानी लखनऊ में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और 2300 से ज्यादा कोरोना के मामले बीते 24 घंटे के दौरान निकले हैं. ऐसे में अब राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है. हालांकि यूपी सरकार ने टेस्टिंग में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया और 1 दिन में दो लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं. अब सरकार की चिंता इस बात को लेकर है कि कैसे प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जाए.
और देखें




























