एक्सप्लोरर
IIT BHU में जल्द खुलेगा ISRO का स्पेस सेंटर, जानें- इससे क्या होगा फायदा | Varanasi | abp Ganga
खबर वाराणसी से, जहां IIT BHU में जल्द ही ISRO का रीजनल स्पेस सेंटर खुलने वाला है. स्पेस सेंटर में अंतरिक्ष अनुसंधान पर अध्ययन और शोध होगा. इसके लिए इसरो यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आईआईटी बीएचयू में अपना रीजनल एकेडमिक सेंटर फॉर स्पेस की स्थापना करेगा. सेंटर बनाने पर आईआईटी और इसरो के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है. ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत संस्थान की ओर से निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन और इसरो की तरफ से सीबीपीओ निदेशक डॉ. पी वी वेंकट कृष्णन ने इस समझौते पर मुहर लगाई. इस समझौता के बाद संस्थान में बीटेक और एमटेक छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म और एक वर्षीय प्रोजेक्ट भी शामिल किये जाएंगे. पीएचडी छात्रों को लॉन्ग टर्म आरएंडडी प्रोजेक्ट्स में वरीयता दी जाएगी. साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे सम्मेलन, प्रदर्शनी और लघु पाठ्यक्रम भी क्षेत्र में ज्ञान का आधार बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे.
और देखें



























