एक्सप्लोरर
कृषि बिल के खिलाफ UP समेत देशभर में किसानों का हल्ला बोल| Ganga Dopahar| ABP Ganga
कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का जबरदस्त असर देखने को मिला. पूरे देश में किसानों ने पुरजोर प्रदर्शन किया. जिसको देखते हुए सभीजगहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही. इन किसानों ने कृषि बिल को वापस लेने की मांग की. इनका कहना है कि इस बिल से किसानों का शोषण होगा और वो कांट्रेक्ट फार्मिंग के चलते अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएंगे.यूपी-उत्तराखंड में भी किसान बिल के खिलाफ सड़कों पर नजर आए और अपनी मांगों को लेकर खूब नारेबाजी की. ज्यादातर जगहों पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले इन किसानों ने अपना विरोध जताया. साथ ही. इस बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. नोएडा और वाराणसी में भी किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला.
और देखें





























