एक्सप्लोरर
कोविड की जांच में 'बड़ा खेल', एक ही शख्स की कई बार सैंपलिंग| Mathura| ABP Ganga
कोविड सैंपलिंग को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. ये वीडियो मथुरा जिले का बताया जा रहा है. यहां के डोरी लाला अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही शख्स का करीब एक दर्जन बार कोविड सैंपल लिया जा रहा है. एबीपी गंगा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन दावा किया जा रहा है कि सैंपल देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि सीएचसी में तैनात डॉक्टर राजकुमार की है. इसकी शिकायत इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दूसरे डॉक्टर अमित ने सीएमओ ऑफिस से भी की है. जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. सीएमओ ने भी वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है.
और देखें



























