एक्सप्लोरर
बुलंदशहर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
एक बार फिर देर रात हुई बुलंदशहर पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई , कार सवार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे , बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनो ओर से कई राउंड हुई फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जब कि दो बदमाश कार लेकर मौके से फरार हो गये। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो बदमाशों में से एक 25 हजार का ईनामी भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा व 3 कारतूस बरामद किए है व दोनो घायल बदमाशो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मामला कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के खबरा रोड का है जहाँ पुलिस देर रात शांति व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग कर रही थी , तभी सामने से आती एक सेंट्रो कार को पुलिस ने टॉर्च से रुकने का इशारा किया, तभी कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी , पुलिस के द्वारा की गई जबाबी फायरिंग की गई दोनो तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई , पुलिस फायरिंग में कार सवार दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी , जबकि दो बदमाश कार सहित फरार हो गए । फरार हुए बदमाशो की पुलिस तलाश में जुटी है। जब कि पुलिस को जबाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश मौसम अली उर्फ भोजा व सावू उर्फ कालू को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। आपको बता दे कि पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आये दो में से एक बदमाश मौसम अली उर्फ भोजा 25 हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस ने दोनों बदमाशो के पास से एक तमाचा 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। वही सीओ सिटी गोपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के बरतोली गांव के निवासी है इनपर लूट डकैती , मवेशी चोरी आदि जैसे दर्जन भर मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे, जबकि दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो बदमाश रहीश और फुरकान मौके से कार सहित फरार हो गए है उनको तलाश की जा रही है।

और देखें