एक्सप्लोरर
जानें, क्यों 49 कलाकारों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र ?
भीड़ हिंसा पर फिल्म निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन और अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। पत्र लिखने वालों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हैं। उन्होंने लिखा कि धर्म के नाम पर कुछ न कुछ हो रहा है। साथ ही चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं।''
और देखें





























