एक्सप्लोरर
अयोध्या मामलाः 'ASI की रिपोर्ट से साफ है कि वहां मंदिर था'
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अयोध्या पर सुनवाई के आठवें दिन रामलला विराजमन के वकील सीएस वैद्यनाथन ने दलीलें रखीं। कोर्ट में बहस के दौरान वकील ने कहा कि मस्जिद ढहने के बाद राम कथा कुंज में शिलालेख मिला। एएसआई की रिपोर्ट में मगरमच्छ, कछुओं का जिक्र था जो मुस्लिम कल्चर से तालुक्क नहीं रखते। इसके अलावा सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में जो तथ्य मिले उनसे साफ हो जाता है कि वहां मस्जिद की जगह मंदिर था। इसके अलावा अथर्ववेद में राम जन्म भूमि के जिक्र को भी आधार बनाया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक पीठ विवादित ढांचे पर सुनवाई कर रही है।
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























