एक्सप्लोरर
‘एंबुलेंस खुद ही बीमार’, कैसे पहुंचाएगी अस्पताल
टिहरी झील से सटे गांवों से मरीजों को झील पार ले जाने के लिए 108 बोट एंबुलेंस की शुरुआत की थी। मगर अब यही एंबुलेंस मरीजों के लिए मुश्किल बन गई है। कई बार मरीज, तीमारदार और 108 कर्मचारी अपनी जान गवांते गवांते बचे हैं लेकिन फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे 108 बोट एंबुलेंस अब शोपीस बनकर रह गई है। मरम्मत नहीं होने की वजह से बोट में कई तकनीकि खामियां आ गई हैं। कई बार तो फ्यूल खत्म होने से बोट झील के बीच में ही खड़ी हो जाती है।
और देखें




























