एक्सप्लोरर
प्रयागराज में 24 घंटों में अबतक 35 गायों की मौत ABP Ganga
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गायों की लापरवाही को लेकर बेहद सख्त है। कोई गायों के साथ ज़्यादती करे, ये योगी आदित्यनाथ को बिलकुल गवारा नहीं।लेकिन प्रयागराज में गोशाला में बीते 24 घंटों में 35 गायों की मौत हो चुकी है।गायों की मौत की इस खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें की हाल ही में गायों की रक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था की जो गौवंशों की देखभाल करेगा उसे 900 रुपए प्रति गौवंश दिए जाएंगे। लेकिन इस खबर के बाद गायों की रक्षा पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।
और देखें


























