Sidhu Moose wala Murder Case: सिद्दू मूसेवाला की हत्या मामले में देहरादून में 6 संदिग्धों की गिरफ्तारी
पंजाबी के मशहूर सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या मामले में देहरादून में 6 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। ये संदिग्ध 2 कारों में सवार थे। जिन्हें उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया है। इन गाड़ियों में मूसेवाला की हत्या से जुड़े कुछ संदिग्ध सवार थे जिन्हें उत्तराखंड एसटीएफ ने पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के पास खास इनपुट था। जिस वजह से पंजाब पुलिस की टीम पहले ही देहरादून आ चुकी थी। इसी दौरान उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर संदिग्ध गाड़ियों को रोका गया और उसमें सवार 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
#SidhuMoosewala #LawrenceBishnoi #Lucky #GoldyBrar #SidhuMoosewala, #Moosewala, #crime




























