Samajwadi Party ने अब इस मुद्दे पर लेकर Agra में किया जोरदार प्रदर्शन
बिजली से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने DVVNL के दफ्तर पर जमकर प्रदर्शन किया, जब कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसमें महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार से लेकर कई कार्यकर्ताओं हल्के चोटिल हो गए। दरअसल इस प्रदर्शन के पीछे बड़ी मांग थी कि किसानों के नलकूपों से मीटर हटाए जाएं, विद्युत चोरी के मुकदमे खत्म किए जाएं। विद्युत विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। इसे बन्द किया जाए। समाजवादी पार्टी के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दफ्तर से संवाददाता नितिन उपाध्याय की रिपोर्ट






























