Ayodhya है तैयार, महामहिम का इंतजार...रामनगरी में बिताएंगे 4 घंटे | Pradesh@360 | Hindi News
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त यानी की कल प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या आएंगे । रामनाथ कोविंद 11 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। वे करीब 4 घंटे तक यहां रहेंगे । अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है। राष्ट्रपति जहां जहां जाएंगे वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं । सबसे पहले महामहिम रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे । इसके बाद श्रीराम मंदिर के निर्माण के संबध में जानकारी लेंगे । हनुमानगढ़ी में दर्शन- पूजन के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करेंगे और विधि विधान से उनकी पूजा करेंगे । रामलला के दर्शन करने के बाद पौधारोपण भी करेंगे




























