एक्सप्लोरर
Kanpur में यमुना का रौद्र रूप, जलमग्न सड़कों पर चल रहीं हैं नाव
यमुना नदी उफान पर है और रौद्र रूप धारण कर चुकी है कानपुर के घाटमपुर तहसील में नदी के तटवर्ती गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। घाटमपुर तहसील के अमीरतेपुर, मोहटा, गड़ाथा और कई गांव टापू बन गए हैं। बाढ़ का आलम यह है कि विद्यालय शौचालय और घर मवेशी सब डूबे हुए हैं। लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सरकारी सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त दिखता है। लोग भूखे बिलबिला रहे हैं घर में रखा कच्चा राशन बाढ़ की भेंट चढ़ चुका है लेकिन एसडीएम और पुलिस अधिकारी बाढ़ के मुहाने से अपने कार्य की इतिश्री करते हुए लौट जा रहे हैं।
और देखें




























