Aparna Yadav कल सुबह 10 बजे BJP में होगी शामिल | UP Election 2022
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव कल सुबह बीजेपी में शामिल होंगी. वो कल यूपी के सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगी. कुछ दिनों पहले ही अखिलेश यादव से पूछा गया था कि अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि ये परिवार का मामला है और परिवार में सब कुछ ठीक है.अपर्णा यादव बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगी. अपर्णा यादव कल सुबह 10 बजे सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. इससे कुछ दिन पहले भी उनके बीजेपी ज्वाइन करने की खबरें थीं, लेकिन तब कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण अकेले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि अब तय हो गया है कि कल अपर्णा आधिकारिक तौर पर बीजेपी में चली जाएंगी.






























